अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे अज्ञात कारणों से एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांडा खुलासा निवासी विजय बहादुर उर्फ़ करिया जो मानसिक रोग से ग्रस्त था और बीमार चल रहा था जिसने बीती रात्रि घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना गांव में फ़ैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना रूदौली पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही रूदौली पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फांसी के फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।


