अयोध्या, मवई थाना क्षेत्र के कामापुर रुदौली मार्ग पर स्कार्पियो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कामापुर निवासी दिनेश यादव पुत्र राम सजीवन 45 वर्ष अपने पुत्र अखलेश यादव को बाइक से मियां का पुरवा छोड़ने जा रहे थे जो बाराबंकी के सागर इंस्टीट्यूट में परीक्षा देने वाला था। वह जैसे ही क़ामापुर रुदौली मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई जिसे वह सड़क किनारे रुककर काल रिसीव कर बात करने लगे उसी बीच तेज रफ्तार स्कार्पियो संख्या यूपी 42 बीएन 5692 ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना लोगों ने मवई पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर ले गए जहाँ पिता की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों लखनऊ रेफर कर दिया जिनकी रास्ते मे ही मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर छा गई। घयल पुत्र अखिलेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
इस बाबत थाना प्रभारी मवई संदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


