अयोध्या, राम नगरी में गजब तमाशा देखने को मिला। साधु के भेष में अधेड़ सड़क किनारे तारकोल के ड्रम में कूदा था। भारी मशक्कत के बाद तारकोल के ड्रम से उसे बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर तारकोल के ड्रम में फंसे बाबा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी ये मुताबिक, बाबा गया दास के नेतृत्व में टिकरी आगागंज से रामपुर भगन के सूर्य कुंड जा रहा साधु-संतों का जत्था दोपहर में उचगांव पहुंचा। प्रदीप सिंह भी 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने आए थे। जत्थे के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स और तारुन पुलिस मौजूद थी। इसी दौरान एक साधु प्रदीप कुमार सिंह अचानक सड़क किनारे रखे तारकोल के ड्रम में कूद गए। वह लोगों को संबोधित करने लगा, लेकिन तारकोल में उसका पैर धंस गया।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद साधु को ड्रम से बाहर निकाला। डीजल से उनके शरीर को साफ करवाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई। प्रदीप कुमार सिंह बिहार के भभुआ जिले के थाना मोहनिया के बिलोरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस देर शाम तक साधु की सुरक्षा में लगी रही।


