अयोध्या, संतोष कुमार शर्मा CEO श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद द्वारा तहसील बीकापुर के भदरसा स्थित भरत तपोस्थली, भरत कुण्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय संयुक्त सीईओ पीएन सिंह, यूपीपीसीएल के अवर अभियंता दीपांशु एवं लोकेश, वैयक्तिक सहायक कमल भटनागर व स्थानीय सम्भ्रान्त अंजनी कुमार सिंह व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा अवगत कराया गया कि यह स्थान भरत जी की तपोस्थली है। भरतकुण्ड ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष पर्यन्त यहाँ देश के कोने-कोने से ऐसे यात्री जो गया जी जाते है, पिण्डदान करने आते है।

यहाँ से ही पिण्डदान की प्रथम यात्रा, गया जी जाने के लिए शुरु होती है। इसके अतिरिक्त भरत गुफा पर भी पर्यटक प्रतिदिन भारी संख्या में आते है। इस स्थान के विकास होने पर पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा, साथ ही यहाँ के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
सीईओ संतोष कुमार शर्मा द्वारा यूपीपीसीएल के अवर अभियंता दीपांशु को निर्देशित किया गया कि इस स्थान पर पर्यटकीय सुविधाओं के दृष्टिगत इस कुण्ड के बीचोंबीच एक एआरसी टाइप ब्रिज तथा राम भरत के मिलाप की प्रतिमा, कुण्ड के चारों ओर वाटर प्यूरिफिकेशन व इनलेट, आऊटलेट, भरत जी की चरण पादुका तथा पर्यटकों के मनोरंजन हेतु लेजर शो के कार्य कराये जाने हेतु प्रारम्भिक आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके बाद सीईओ द्वारा ऋषभदेव जैन मंदिर का निरीक्षण कर संत ऋषभदेव जी के जीवन पर आधारित लाइट एण्ड शो का प्रारंभिक आगणन तैयार करने के निर्देश दिये गये।
इसी कम में संत रविदास मंदिर का भी निरीक्षण किया गया एवं यहाँ पर यात्री निवास बनाये जाने हेतु प्रारम्भिक आगणन तैयार करने हेतु यूपीपीसीएल के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया।


