Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र : चरित्र पर संदेह के चलते डॉक्टर ने अपनी प्रोफेसर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

admin by admin
April 14, 2025
in क्राइम, देश
0

पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा करते हुए मामले में पति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को डकैती से संबंधित अपराध बताने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर का पति डॉ. अनिल राहुले उसके चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण दोनों के बीच विवाद था। अनिल रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाता है।

पुलिस के अनुसार, अनिल ने अपनी पत्नी डॉ. अर्चना की हत्या की कथित तौर पर साजिश रची और उसके भाई राजू राहुले ने नौ अप्रैल को लोहे की रॉड से अर्चना का सिर फोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।

पुलिस ने बताया, ‘‘अनिल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। अनिल अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और उसके साथ मारपीट करता था।’’

अधिकारी ने बताया कि अनिल ने अपने भाई राजू को नौ अप्रैल को नागपुर के लाडीकर लेआउट स्थित अपने घर बुलाया। अनिल ने अपनी पत्नी के पैर पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया, जबकि राजू ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों भाइयों ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके घर को बंद कर दिया और भाग गए।

अनिल 12 अप्रैल को अपने घर लौटा और शोर मचाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रथमदृष्टया, यह डकैती का मामला लग रहा था। हालांकि, पुलिस को शक हुआ जब उसने देखा कि शव सड़ चुका था, जिससे संकेत मिला कि हत्या कुछ दिन पहले हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि संदेह तब और गहरा गया जब पुलिस ने देखा कि अनिल बेचैन था और बेहोश होने का नाटक कर रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कहीं कोई और मकसद तो नहीं था।

Tags: अपनी प्रोफेसर पत्नी की हत्या कीगिरफ्तार
Previous Post

बरेली कॉलेज परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की मौत

Next Post

The Golconda Blue : प्रतिष्ठित भारतीय शाही हीरा पहली बार होगा नीलाम

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

The Golconda Blue : प्रतिष्ठित भारतीय शाही हीरा पहली बार होगा नीलाम

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group