Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में VHP द्वारा 13 अप्रैल से मखौड़ा होते हुए 4 मई तक चलने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा को किया रवाना

admin by admin
April 12, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, विश्व हिन्दू परिषद के सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा ने आज यहां कहा पंच कोसी, चौदह कोसी या फिर चौरासी कोसी परिक्रमा यह सभी भक्तो के उद्धार तथा भगवद् प्राप्ति का माध्यम है, वही सामाजिक समन्वय भी स्थापित करती है।

इस परम्परागत सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखना जन-जन का कर्तव्य है। अयोध्या के चौरासी कोस मे स्थापित है, अनेको धार्मिक एंव पौराणिक तीर्थ यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुये है। इनके दर्शन पूजन से भक्तो को अवलौकिक शक्ति प्राप्त होती है। इस परम्परागत परिक्रमा और तीर्थ का संरक्षण संवर्धन आवश्यक है।

हनुमान मंडल के संयोजन मे 13 अप्रैल रविवार मखौड़ा से 4 मई तक चलने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा को रवाना करते हुए शनिवार को अपने विचार उपस्थित परिक्रमार्थियो के बीच प्रकट कर रहे थे। इससे पूर्व कारसेवक पुरम् मे श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ रखे गये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर माडल तथा हनुमान जी की महाआरती की गयी।

उन्होने कहा देवदर्शन बड़े ही कठिनाईयो से प्राप्त होता है।जप, तप, परिक्रमा आदि इसके माध्यम है। यहां आयोजित होने वाला पारम्परिक मेला उत्सव तथा परिक्रमा अयोध्या के धार्मिक स्वरूप को जीवंत प्रदान करते है।

कार्तिक माह मे पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मे लाखो भक्त अयोध्या पहुंचकर इस पवित्र भूमि की परिक्रमा करके इसके रज को मस्तक पर ग्रहण करते हुये भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धानिवेदित करते है।

उन्होने कहा लेकिन अयोध्या चौदहकोस मे ही सीमित नही है इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक सीमा तो चौरासी कोस मे है। जिसकी जानकारी बहुत कम लोगो को है।

उन्होने कहा अयोध्या की चौरासी कोस की परिक्रमा भी होती हैं ,यह जानकारी भी सीमित लोगो तक ही रही।विगत वर्ष 2013 मे विहिप और संतो ने इसका सम्पूर्ण देश मे प्रचार प्रसार किया।

कारसेवक पुरम् मे आयोजित महाआरती करने के उपरान्त परिक्रमा मणिराम दास जी की छावनी पहुंच कर परिक्रमार्थियो ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा भगवद्च्चिन्तन और राष्ट्र समाज का उद्धार ही हम सभी भक्तो का संकल्प है।परिक्रमा ईश्वर प्राप्ति का साधन मात्र नही है यह लोककल्याण करने का महाअनुष्ठान है। चौरासी कोस की परिक्रमा से सामाजिक समरस्ता को व्यापक बल मिलता है। उन्होने विहिप के प्रयास को प्रशंसनीय बताते हुये कहा हनुमान मंडल के बैनर तले निकल रही यह परिक्रमा सामाजिक तथा धार्मिक वातावरण को विस्तार प्रदान करते हुये भविष्य मे व्यापक स्वरूप ग्रहण कर लेगी।

इस दौरान कारसेवकपुरम् के प्रभारी शिवदास सिंह, उमेश पोरवाल, शरद शर्मा, आदित्य उपाध्याय वीरेन्द्र कुमार, सुभाष भट्ट, पवन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व परिक्रमा के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया यह परिक्रमा आज अयोध्या से मखोड़ा (मखभूमि) प्रस्थान करेगी रात्रि विश्राम के उपरांत प्रातःकाल दर्शन पूजन करके पूज्य संत आगे रजवापुर रामगढ़खास ,छावनी रामरेखा, देवकली हनुमान मंदिर विशेषरगंज हनुमानबाग बस्ती से सरयू पारकर फैजाबाद के शेरवाघाट श्रृंगीश्रृषि आश्रम महबूब गंज गोसाईगंज टिकरी तारून रामपुर भगन सूर्यकुंड दराब गंज हेमा सराय आस्तिकन अमानी गंज रौजागांव पटरंगा से बाराबंकी जनपद के बेलखरा मे प्रवेश करेगी

यंहा से गोंडा जनपद के देवीगंज दुलारेगंज जम्मूदीप ,भौरीगंज राजा पुर पस्का (संत तुलसीदास की जन्मभूमि) बखरिया,उमरी डिक्सिर अमदही जमदग्नि आश्रम तुलसीपुर नवाब गंज से जनपद बस्ती मे पुनः वापसी रेहली ,सिकंदरपुर होते हुये 3 मई को वापस मखोड़ा पहुंचेगी।

उन्होने बताया 4मई को अयोध्या धाम पहुंचकर सरयू स्नान करने के पश्चात राजकोट की परिक्रमा व सीता कुंड पर हवन पूजन करके परिक्रमा समाप्त होगी।

Tags: 4 मई तक चलने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा को किया रवाना
Previous Post

अविविः स्नातक व परास्नातक सम-सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी, 17 अप्रैल तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

Next Post

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
Next Post

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group