Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Memory Power: हमारी अचेतन स्मृति, हमें दैनिक जीवन में कुशलतापूर्वक कार्य करने में सक्षम बनाती है?

admin by admin
April 9, 2025
in Featured, देश
0

क्या आप कभी लंबी ड्राइव पर गए हैं और अचानक अहसास हुआ हो कि आपको ड्राइविंग के पिछले कई मिनट में क्या हुआ था वह याद ही नहीं हैं?

यद्यपि सड़क पर ध्यान दिए बिना वाहन चलाने का विचार विचलित करने वाला हो सकता है, लेकिन वास्तव में हम हर समय बिना अधिक सोचे-समझे जटिल व्यवहार करते रहते हैं – और यह सब हमारी स्मरण शक्ति के कारण होता है।

अपने सरलतम रूप में, स्मृति एक बुनियादी काम यह करती है कि यह एक साथ होने वाली चीजों के बीच संबंध बनाती है। जिस तरह हम किसी नाम को चेहरे से या किसी गंध को खाने से जोड़ना सीखते हैं, उसी तरह स्मृति कुछ संदर्भों को विशिष्ट विचारों और कार्यों से जुड़ने देती है।

उदाहरण के लिए, जब हम गाड़ी चलाना सीखते हैं, तो हमें सिखाया जाता है कि जब भी हम आगे लाल बत्ती देखें तो अपना पैर ब्रेक पैडल पर रखें। जैसे-जैसे हम गाड़ी चलाने का अनुभव प्राप्त करते हैं और ये दोनों घटनाएं बार-बार एक साथ घटती हैं, हम जल्दी ही एक ऐसे बिंदु पर पहुंच जाते हैं, जहां लाल बत्ती देखते ही हम स्वतः ही ब्रेक पैडल दबाने के लिए तैयार हो जाते हैं – ऐसा करने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं होती।

ये स्वत: होने वाले व्यवहार दिखाते हैं कि कैसे स्मृति हमारे व्यवहार को नियंत्रित कर सकती है, वह भी बिना सचेत रूप से अतीत की घटनाओं को याद किए। कुछ अनुसंधानकर्ता स्मृति के इस रूप को ‘‘स्वत: नियंत्रण’’ भी कहते हैं। चूंकि स्वत: स्मृति स्वभाव से अचेतन होती है, इसलिए हम अक्सर यह नहीं देख पाते कि यह हमारे रोजमर्रा के व्यवहार के लिए कितनी जरूरी है। स्वत: निर्देशित करने वाली स्मृति हमें कुशलतापूर्वक कार्य करने में सक्षम बनाती है।

यदि हम वाहन चलाते समय प्रमुख क्रियाओं को सक्रिय करने के लिए स्वत: नियंत्रण पर भरोसा नहीं कर सकते, तो हमारे लिए राजमार्ग पर मन-भटकने की उन घटनाओं से बच पाने की संभावना बहुत कम होगी। यदि प्रत्येक विचार और क्रिया के लिए सचेत विकल्प की आवश्यकता होती, तो चलना और बोलना जैसा सरल कार्य भी अत्यधिक मेहनत वाला कार्य बन जाता।

स्वत: निर्णय लेना

वाहन चलाने का परिदृश्य प्रासंगिक है, जो यह समझाने के लिए उपयोगी है कि स्वत: कार्य करने वाली स्मृति किस प्रकार काम करती है। वे यह भी दर्शाते हैं कि स्मृति का यह रूप हमारे प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

हालांकि, एक बार जब आप स्वत: कार्य करने वाली स्मृति को कहीं और तलाशना शुरू करते हैं, तो उन व्यवहारों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है जो इन अचेतन प्रक्रियाओं पर निर्भर नहीं होते हैं। यहां तक कि हमारे ध्यान को सचेत रूप से नियंत्रित करने के हमारे प्रयास भी स्वचालित प्रक्रियाओं पर निर्भर हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, ऐसा क्यों होता है कि जब हम अपने बॉस के साथ बैठक में जाते हैं तो कुछ खास बातें दिमाग में आती हैं – जबकि जब आप किसी पुराने दोस्त से मिलते हैं तो बहुत अलग बातें दिमाग में आती हैं? ऐसा नहीं है कि हम हमेशा इस बारे में सचेत निर्णय लेते हैं कि इन मामलों में क्या याद रखना है।

इसका कारण यह है कि ये दोनों अलग-अलग परिदृश्य पिछले अनुभवों की अलग-अलग स्थिति से जुड़े हैं। जब हम किसी खास व्यक्ति से मिलते हैं, तो समय के साथ हमारे द्वारा बनाए गए स्मृति संबंधों के परिणामस्वरूप उनके साथ जुड़े अनुभव स्वतः ही दिमाग में आ जाते हैं।

हालांकि स्वत: प्रतिक्रिया करने वाली स्मृति हमारे दैनिक कामकाज के लिए ज़रूरी है, लेकिन इसकी एक कीमत भी है। उदाहरण के लिए, हम सभी खुद को परिचित परिस्थितियों में बार-बार एक ही तरह से काम करते हुए पाते हैं – तब भी जब वे क्रियाएं उस तरीके के विपरीत होती हैं जिस तरह से हम काम करना पसंद करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यदि हम अपने व्यवहार की प्रवृत्ति को बदलना चाहते हैं, तो हमें नए संबंध बनाने के लिए बार-बार अवसरों की आवश्यकता होती है, ताकि हमारा स्वत: व्यवहार हमारे लक्ष्यों के साथ संरेखित हो सके।

स्वत: प्रतिक्रिया करने वाली स्मृति पर काबू पाने की एक रणनीति यह है कि आप उन व्यवहारों का अभ्यास करें जिन्हें आप नए संदर्भों में बदलना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपको लगता है कि अपने साथी के साथ कठिन बातचीत हमेशा बिना किसी इरादे के नकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ समाप्त होती है, तो शायद आपको उन चर्चाओं को किसी मित्र या चिकित्सक के सामने करने की कोशिश करनी चाहिए।

इस तरह से संदर्भ बदलने से आपकी सामान्य प्रतिक्रियाओं के सक्रिय होने की संभावना कम हो सकती है, जिससे महत्वपूर्ण क्षणों में अपने व्यवहार को बदलने का अभ्यास करना आसान हो जाता है। जीवन भर में बनाए गए व्यवहारों के लिए कोई त्वरित उपाय नहीं है। पुनः सीखने में समय और प्रयास लगता है।

यही कारण है कि, स्मृति और ध्यान के विशेषज्ञ के रूप में, मुझे उन लोगों के लिए दया आती है जो पुरानी आदतों को बदलने के लिए संघर्ष करते हैं।

जब भी हम कुछ करते हैं, तो हमारी स्मृति प्रणाली व्यवहार और वर्तमान संदर्भ के बीच संबंध बनाती है। अनुभव के साथ, व्यवहार जो पहले सचेत नियंत्रण की आवश्यकता रखते थे, वे परिचित संदर्भ का सामना करने पर स्वत: रूप से सक्रिय हो सकते हैं।

Tags: हमें दैनिक जीवन में कुशलतापूर्वक कार्य करने में सक्षम बनाती है?
Previous Post

China ने पलटवार करते हुए America पर 84% शुल्क ढोका, ‘अंत तक लड़ने’ की बात कही

Next Post

Trump Administration वित्तीय मदद में कटौती, भूलवश कटौती, धीरे से हो रहा है backfoot!?

Next Post

Trump Administration वित्तीय मदद में कटौती, भूलवश कटौती, धीरे से हो रहा है backfoot!?

Recent Posts

  • दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका
  • अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार
  • Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत
  • यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल
  • बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

Recent Comments

  1. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  2. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  5. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

April 26, 2026
अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

April 26, 2026
Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in