Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में चैत्र रामनवमी मेला के अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हुई कड़ी

admin by admin
April 5, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, रामनवमी के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तरह ही वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘सुरक्षा के लिए पीएसी (प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सरयू नदी के आसपास जल पुलिस, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगे और आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अयोध्या मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व इनके काउंटर पार्ट पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती भी की गयी है। गर्मी को देखते हुये इन सभी अधिकारियों के पास व मेला क्षेत्रों में बनाये गए सभी अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की गई है।

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दयाल ने कहा कि महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण के संबंध में किए गए नवाचारों से सीख लेकर, भीड़ को प्रबंधित करने तथा श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने में इसका प्रयोग किया गया है।

मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को गर्मी और धूप से बचाने के लिए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख स्थलों पर छाया और चटाई की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर ठंडा पेयजल उपलब्ध रहेगा। गर्मी के चलते मेला क्षेत्र के सभी अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्थानों पर अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें पर्याप्त संख्या में डॉक्टर नियुक्त हैं। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए लगभग सात स्थानों पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।

सफाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अयोध्या नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की एक विशेष टीम को सुबह, दोपहर और शाम को नियमित सफाई के लिए तैनात किया गया है।

राम जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित एलईडी डिस्प्ले और विभिन्न एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा।

मंडलायुक्त ने अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने और किसी भी समस्या के मामले में वहां मौजूद अधिकारियों से सहायता लेने की अपील की है।

अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी की गयी है और इस मौके पर श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिये सरयू के जल से फुहार की जायेगी।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में इस बार रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

बयान के अनुसार इस बार रामनवमी पर अयोध्या में दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जो राम कथा पार्क के सामने पक्का घाट एवं राम की पैड़ी पर प्रकाशमान होंगे। राम कथा पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक जैसी प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

रामनवमी के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें।

Tags: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हुई चाक-चौबंद
Previous Post

Canada में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

Next Post

मेरठ के सरकारी आवासीय विद्यालय से लापता तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद

Related Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
Next Post

मेरठ के सरकारी आवासीय विद्यालय से लापता तीन छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group