अयोध्या, श्री राम जन्मोत्सव 2025 का आयोजन राम कथा पार्क पर किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 05 व 06 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिनांक 05 अप्रैल 2025 को प्रातः 7:00 बजे से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा, जो श्री राम मन्दिर से हनुमानगढ़ी से दशरथ महल से कनक भवन से मतगजेन्द्र से विभीषण कुण्ड से अशरफी भवन से झुनकी घाट से सियाराम किला से लक्ष्मण किला से नागेश्वर नाथ से सरयू मन्दिर से क्वीन हो पार्क पर लगभग प्रातः 9:00 समाप्त होगी।
उसके बाद सायं 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक फूलो की होली, श्री राम पर आधारित लोक नृत्य व रामलीला तथा भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन राम कथा पार्क के सामने पक्की पार्किंग में किया जाएगा।
इसी क्रम में दिनांक 06 अप्रैल 2025 को राम कथा पार्क के सामने पक्की पार्किंग में प्रातः 7:00 से 10:00 तक रंगोली/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
शाम 5:00 बजे से सायं 7:30 बजे तक चौधरी चरण सिंह घाट पर दीपोत्सव की तरह 2.50 लाख का दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसके बाद शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक राम कथा पार्क के सामने पक्की पार्किंग में लोक नृत्य रामलीला व भजन गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


