दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में अब एक नया अपडेट सामने आया है। यशवंत वर्मा के घर में लगी आग के दौरान अधजले नोटों की खबर सामने आई थी। 14 मार्च को आग लगने के बाद नकदी होने की रिपोर्ट के बाद हाई कोर्ट की आंतरिक जांच की गई थी।
अब मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना के आदेश पर जस्टिस वर्मा घर के अंदर की जुड़ी तस्वीरों और वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में जस्टिस वर्मा के घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, जस्टिक यशवंत वर्मा के बंगले में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब उनके बंगले में आग लगी तब वे घर से बाहर थे। घर वालों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जैसे ही आग बुझाने बचावकर्मी उनके एक कमरे के अंदर घुसे, उन्हें भारी अधजले नोटों का भंडार मिला। जिसका वीडियो भी अब सामने आ गया।
इस घटना के बाद मामला गंभीर बन गई। साथ ही इस मामले से जुड़ी दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर दी गई है। इसमें जस्टिस वर्मा का जवाब भी पब्लिक कर दिया गया है। वहीं मामले से जुड़े कागजात भी वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जारी की वीडियो
गौरतलब है कि जस्टिस वर्मा नकदी मिलने की बात से ही इनकार कर रहे हैं, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार की शाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो जारी की, जिसमें जस्टिस वर्मा के आवास से मिले जले हुए नोटों की गड्डियां दिख रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू करने का दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले की जांच तक जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई भी न्यायिक जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपलोड वीडियो पर जस्टिस वर्मा ने कहा कि ‘मैं वीडियो की सामग्री को देखकर हैरान हूं क्योंकि उसमें कुछ ऐसा दिखाया गया है, जो मौके पर मिला ही नहीं।


