Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजनौर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का अपहरण कराने के बाद हत्या की

admin by admin
March 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बिजनौर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति का अपहरण कराने के बाद उसकी हत्या करवा दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में महिला और उसके प्रेमी समेत सभी नौ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, महिला का पति उसके अवैध संबंध में कथित तौर पर बाधा बन रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने सोमवार को बताया कि जिले के थाना शिवाला कलां के गांव शहबाजपुर की पारुल ने थाने में 14 मार्च को अर्जी दी कि उसका पति मकेन्द्र (36) एक दिन पूर्व 13 मार्च की शाम को दवा लेने गया, मगर वापस नहीं लौटा और उसकी स्कूटी गांव के बाहर खड़ी मिली है।

एएसपी ने बताया कि 15 मार्च को अमरोहा जिले के थाना हसनपुर के गांव बावनहेडी़ के जंगल में मकेन्द्र का शव पडा़ मिला। उसके गले और सिर पर चोट के निशान थे।

उन्होंने कहा कि इस बीच पुलिस को जांच के दौरान मकेन्द्र की पत्नी पारुल और विनीत शर्मा नामक व्यक्ति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हो गया।

राम अर्ज ने बताया कि पारुल और विनीत ने पुलिस को बताया कि दोनों के संबंध का मकेन्द्र को पता चल गया था और उसने पत्नी के मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी देख लिए थे। इसे लेकर पति-पत्नी में झगडे़ हो रहे थे। मकेन्द्र 13 मार्च को राजस्थान की अपनी नौकरी से घर आया था। उधर पारुल और विनीत ने उनके मिलने में बांधा बने मकेन्द्र को रास्ते से हटाने को योजना बना ली थी।

पारुल ने 13 मार्च की शाम मकेन्द्र को अपनी दवा लाने के लिए भेजा था। विनीत अपने सात दोस्तों को लेकर गांव के बाहर मौजूद था। मकेन्द्र के अपने गांव के बाहर आते ही सब उसे कार में डालकर अमरोहा के गांव बावनहेडी़ के जंगल में लाए जहां विनीत ने अपनी बेल्ट से मकेन्द्र का गला घोंटा और एक अन्य आरोपी ने मकेन्द्र के सिर पर लोहे की छड़ से वार किए। आरोपी मकेन्द्र का शव वहीं छोड़कर फरार हो गये।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पारुल और विनीत सहित सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार, छह मोबाइल फोन और बेल्ट तथा लोहे की छड़ बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पारुल और विनीत के बीच लगभग आठ माह से अवैध संबंध थे।

Tags: बिजनौर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर
Previous Post

लखनऊ: ‘शिव वाटिका’ में हुआ रोजा इफ्तार, नमाज के बाद हुई भोलेनाथ की आरती

Next Post

बलिया में 10वीं की परीक्षा देने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म, सपा नेता गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

बलिया में 10वीं की परीक्षा देने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म, सपा नेता गिरफ्तार

Recent Posts

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by admin
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by admin
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group