Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: कांस्टेबल पदों पर 60,244 अभ्यर्थी हुए चयनित

admin by admin
March 14, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने भर्ती परीक्षा-2023 के तहत कांस्टेबल के पदों पर 60,244 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की घोषणा की है।

अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए।

पिछले साल 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई भर्ती परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया था। यह घटना आम चुनावों के दौरान एक राजनीतिक मुद्दा भी बनी, जिसके बाद राज्य सरकार ने अगस्त में फिर से परीक्षा आयोजित होने पर परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। भर्ती के तहत 60,244 पदों के लिए 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में से 12,937 सामान्य वर्ग, 32,052 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14,026 अनुसूचित जाति से और 1,229 अनुसूचित जनजाति से हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से 12,048 महिलाएं हैं।

बयान में कहा गया है कि सफल उम्मीदवार जल्द ही इस पद के लिए अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

रामपुर से चयनित अभ्यर्थी मुकेश कुमार ने खुशी प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मैं सरकार का बहुत आभारी हूं कि उसने इस होली पर मेरे और मेरे परिवार को यह खुशी दी।

श्रावस्ती से चयनित एक अन्य अभ्यर्थी अभिषेक मिश्रा ने भी होली से पहले परिणाम घोषित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘हमें मेरिट सूची का बेसब्री से इंतजार था और मैं त्योहार से ठीक पहले इसे घोषित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभारी हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल पद पर चयनित सभी 60,244 मेधावी और ऊर्जावान युवाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मैं सफल उम्मीदवारों के समर्पण की सराहना करता हूं और उनकी उपलब्धियों का श्रेय उनकी प्रतिभा, दृढ़ता और उनके शिक्षकों और माता-पिता के आशीर्वाद को देता हूं।

Tags: 244 अभ्यर्थी हुए चयनितकांस्टेबल पदों पर 60
Previous Post

अयोध्या में सपा के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अबीर गुलाल और मिठाई खिलाकर होली की दी शुभकामना

Next Post

योगी आदित्यनाथ: सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
Next Post

योगी आदित्यनाथ: सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group