Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ, बरेली के मौलानाओं की अपील, होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदला जाए

admin by admin
March 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया’ के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सभी मस्जिद कमेटियों से रमजान के दूसरे जुमे की नमाज का वक्त बढ़ाकर दो बजे करने की अपील की है।

आगामी 14 मार्च को होली और रमजान महीने दूसरा जुमा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौलाना ने यहां ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज का समय दोपहर 12:45 बजे से बढ़ा कर दोपहर दो बजे करने की घोषणा की।

उधर, बरेली में ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रदेश की मस्जिदों के इमामों से अपील की है कि होली वाले दिन जुमे की नमाज़ का वक्त 2:30 बजे रखा जाए।

लखनऊ में फरंगी महली ने जुमे की नमाज का परामर्श जारी करते हुए कहा, ‘‘जुमे की नमाज मुसलमानों की अहम जमात है। दोपहर करीब एक बजे तक होली खेली जाती है। जिन मस्जिदों में जुमे की नमाज 12:30 से एक बजे के बीच होती है, वहां पर नमाज का वक्त दोपहर दो बजे का कर लें।

उन्होंने कहा, ‘‘मुसलमान जुमे की नमाज पढ़ने दूर की मस्जिद में न जाएं। अपने मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा करें।

फरंगी महली ने उम्मीद जताई कि इस पहल से हमारी गंगा जमुनी सभ्यता, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा को बढ़ावा हासिल होगा।

उन्होंने यह सुझाव भी दिया, ‘‘14 मार्च को छुट्टी का दिन होगा। इसलिए मुसलमानों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज अदा कर लें। किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें। ताकि, किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बरेली में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने एक बयान में कहा, ‘‘ रमज़ान के पवित्र महीने को सब्र के साथ गुजारें।

मौलाना बरेलवी ने ने पूरे प्रदेश की मस्जिदों के इमामों और मुतवल्लियों से अपील की, ‘‘ होली और जुमा एक ही दिन है। जुमे की नमाजे विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग समय पर होती है, वो इलाके जहां पर मिली जुली आबादी है उन इलाकों की मस्जिदों में जुमे की नमाज़ का समय 2:30 बजे रख लें, और वो इलाके जो मुस्लिम बहुल है वहां मस्जिदों का समय बदलने की जरूरत नहीं। हर शहर के उलमा और इमाम इन बातों पर खासतौर पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा, ‘‘होली वाले दिन मुसलमान सिर्फ 3-4 घंटा सड़कों और गलीयो पर न निकले, और अगर कही जरूरी काम से जाना भी है तो उसमें बहुत एहतियात बरतें। अगर कोई बच्चा या न समझ व्यक्ति रंग डाल देता है तो उससे उलझनें की जरूरत नहीं है…इस तरह के रंगों के पानी से कपड़ा नापाक नहीa होता है।

आगामी होली के त्यौहार और रमजान माह में शांति सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को संभल कोतवाली पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने कहा था कि यदि किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले।

शांति समिति की बैठक में सीओ ने दोनों समुदायों के लोगों से एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

शांति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सीओ चौधरी ने कहा, ‘‘जिस प्रकार से मुस्लिम बेसब्री से ईद का इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं।

होली का त्यौहार 14 मार्च को है और इसी दिन जुमा की नमाज भी होगी।

सीओ के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शरवेंद्र बिक्रम सिंह ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री की नजरों में बने रहने के लिए अधिकारी उनकी बातों की नकल कर रहे हैं। ऐसे बयान देने वालों और खुलेआम पक्षपात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह निंदनीय है और अधिकारियों को भाजपा के एजेंट की तरह काम नहीं करना चाहिए।

पुलिस अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी ने कहा था, ‘‘कोई भी अधिकारी, चाहे वह कोई भी हो, उसे धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए, तभी इस देश में शासन ठीक से चल सकता है। अन्यथा, इससे अराजकता फैल जाएगी।

Tags: होली के दिन जुमे की नमाज का समय
Previous Post

हाथरस में पॉलीथिन फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

Next Post

गोरखपुर: 13 मुर्दों को SBI ने दिया 70 लाख का लोन, खाते से निकाले गए पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

Next Post

गोरखपुर: 13 मुर्दों को SBI ने दिया 70 लाख का लोन, खाते से निकाले गए पैसे, ऐसे हुआ खुलासा

Recent Posts

  • Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत
  • यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल
  • बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
  • सुलतानपुर में छात्र की पिटाई के आरोप में स्कूल के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
  • शाहजहांपुर में दलित की बारात को लेकर विवाद के बाद झड़प, दो हिरासत में

Recent Comments

  1. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  2. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  3. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  4. cenforce d 160mg review on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. cialis 5mg costco on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

April 25, 2026
यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल

यूक्रेन के निप्रो में रूसी हमलों में तीन लोग मारे गए, 20 से अधिक घायल

April 25, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in