Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: जिलाधिकारी ने थाना दिवस/समाधान दिवस के आयोजन से सम्बंधित तिमाही रोस्टर किया जारी, जाने कौन सुनेगा फरियाद!?

admin by admin
March 1, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य थाना दिवस/समाधान दिवस के आयोजन से सम्बंधित आंशिक रोस्टर (08.03.2025 से 24.05.2025) जारी किया।

दिनांक 08 मार्च 2025 को कोतवाली अयोध्या में रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या, थाना राम जन्मभूमि में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, कोतवाली नगर में उपजिलाधिकारी सदर, महिला थाना में नायब तहसीलदार सदर, थाना गोसाईगंज में तहसीलदार सदर, थाना महराजगंज में एसडीएम न्यायिक सदर, थाना रौनाही में उप जिला मजिस्ट्रेट सोहावल, थाना कैंट में तहसीलदार सोहावल, थाना पूराकलन्दर में एसडीएम न्यायिक सोहावल, थाना बीकापुर में एसडीएम न्यायिक बीकापुर, थाना हैदरगंज में तहसीलदार बीकापुर, थाना तारुन में उप जिला मजिस्ट्रेट बीकापुर, थाना इनायतनगर में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, थाना कुमारगंज में तहसीलदार मिल्कीपुर, थाना खण्डासा में एसडीएम न्यायिक मिल्कीपुर, कोतवाली रूदौली में एसडीएम न्यायिक रूदौली, थाना मवई में तहसीलदार रूदौली, थाना पटरंगा में नायब तहसीलदार  रूदौली व थाना बाबा बाजार में उपजिलाधिकारी रूदौली को लगाया गया है।

बता दे, दिनांक 22 मार्च, 12 अप्रैल, 26 अप्रैल, 10 मई व 24 मई 2025 को थाना दिवस/समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस के दिन सम्बंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मी थाने पर उपस्थित रहेंगे।

नगरीय क्षेत्रों के थानों पर सम्बंधित नगर निकाय (नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत) के सहायक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी तथा विकास प्राधिकरण के सचिव अथवा सक्षम अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रत्येक थाने पर रोस्टर के अनुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी द्वारा समाधान दिवस का नेतृत्व किया जायेगा।

शासनादेशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/समस्त अपर जिला मजिस्ट्रेट/अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर अलग-अलग प्रत्येक समाधान दिवस पर जनपद के कम से कम दो थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा।

मण्डलायुक्त/पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भी प्रत्येक समाधान दिवस पर जनपद के किन्हीं दो थानों का निरीक्षण किया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों की सुनवाई उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जायेगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से पुलिस एवं राजस्व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे।

निस्तारित प्रत्येक मामले की प्रविष्टि जी0डी0 में की जाए ताकि भविष्य में उसी शिकायत के पुनः प्राप्त होने पर उक्त प्रविष्टि के आधार पर वैधानिक कार्यवाही किया जाना संभव हो सके। समस्त शिकायते समाधान दिवस के रजिस्टर में अंकित की जायेगी।

शिकायतों का निस्तारण भी संक्षेप में दर्ज किया जायेगा। प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्त थानों का समाधान दिवस रजिस्टर जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस प्रमुख अथवा उप जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस क्षेत्राधिकारी को अवलोकित कराया जायेगा।

सभी अधिकारी संचारी रोगों के दृष्टिगत भविष्य के खतरे या समस्या से बचने के लिए किये गये उपाय के सम्बन्ध में जारी समस्त अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे।

Tags: अयोध्या: जिलाधिकारी ने थाना दिवस/समाधान दिवस के आयोजन
Previous Post

पश्चिमी यूपी के जिलों में दो दिनों हुई ओलावृष्टि; योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य के लिए दिए निर्देश

Next Post

अयोध्या: चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट में ANM व GNM की छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी एवं लैंप लाइटिंग “शपथ ग्रहण समारोह” का किया आयोजन

Related Posts

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
अयोध्या

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

अयोध्या: चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट में ANM व GNM की छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी एवं लैंप लाइटिंग “शपथ ग्रहण समारोह” का किया आयोजन

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group