Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में पत्नी की हत्या कर लूट का नाटक रचने के आरोप में पीएसी का सिपाही दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार

admin by admin
February 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली, पुलिस के प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की आठवीं बटालियन के एक आरक्षी (सिपाही) को अपनी पत्नी मीनू उर्फ मीना की नृशंस हत्या के आरोप में दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या को शुरू में लूट का नाटक दिखाने के लिए एक साजिश रची गयी थी।

पीएसी के आरक्षी रवि कुमार ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची थी और उसने अपनी पत्नी की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद उसने अपराध को छिपाने की कोशिश की और इसे लूट का नाटक बताया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने पुष्टि की कि मीनू के पिता जगदीश द्वारा अपने दामाद रवि कुमार पर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को रवि कुमार, दंत चिकित्सक शानू (27) और नर्सिंग सहायक जतिन (28) को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने शानू और जतिन द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल किए गए गहने, सिरिंज और जहरीले इंजेक्शन भी बरामद किए।

एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि रवि कुमार अपनी शादी से खुश नहीं था, उसका विवाह 2015 में मीनू से हुआ था, और उसकी तीन बेटियां थीं।

उन्होंने बताया कि कुमार तांत्रिकों की मदद ले रहा था, उसे लगता था कि उसकी पत्नी पर ‘भूत-प्रेत’ का साया है। इसके अलावा किसी दूसरी महिला के साथ उसके संबंध हो गये थे और वह उस महिला से शादी करना चाहता था।’

पुलिस के अनुसार रवि कुमार ने शानू नामक एक कुख्यात अपराधी से संपर्क किया और उसे हत्या को अंजाम देने के लिए तीन लाख रुपये की पेशकश की। इसके बाद शानू ने जतिन को शामिल किया, जिसने हृदय गति रुकने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया, जिससे मौत का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया था।

पुलिस ने बताया कि रवि कुमार 22 फरवरी 2025 को मीनू को फरीदपुर में एक जमीन दिखाने के बहाने ले गया, जहां शानू और जतिन उसका इंतजार कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘जब रवि ने उसे प्लॉट दिखाने का नाटक किया, तो शानू और जतिन ने मीनू को रोका और जतिन ने उसे सात बार जहरीले इंजेक्शन दिए। उसकी मौत के बाद शानू ने लूटपाट का नाटक करने के लिए उसके गहने ले लिए।’

उन्होंने बताया कि इसके बाद रवि ने कार पार्क की और पास के एक खेत में छिप गया और अपने एक दोस्त को फोन करके बताया कि उसे लूट लिया गया है और पीटा गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह पुलिस को गुमराह करने और खुद पर से संदेह हटाने का प्रयास था। उन्होंने बताया कि तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

https://t.co/WuFLEjL85T

— Bareilly Police (@bareillypolice) February 28, 2025

Tags: रचने के आरोप में पीएसी का सिपाही दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार
Previous Post

गोरखपुर: युवक ने अपने दादा के भाई, दादा और दादी की कुदाल से हमला कर की हत्या

Next Post

यूपी में नहीं दिखाई दिया रमजान का चांद, पहला रोजा…जाने, शनिवार से तरावीह की नमाज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

यूपी में नहीं दिखाई दिया रमजान का चांद, पहला रोजा...जाने, शनिवार से तरावीह की नमाज

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group