अयोध्या, प्राथमिक विद्यालय मानापुर के सामने ट्रांसफार्मर युक्त विद्युत पोल में अनियंत्रित गति से मशीन चलित पालेशर मशीन लेकर कोतवाली रुदौली के ग्राम कोलवा जा रहे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी।
टक्कर में विद्युत पोल समेत तार टूट कर ट्रेक्टर पर गिर गया। घटना में ट्रैक्टर चालक विद्युत स्पर्शघात से दूर जा गिरा।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका रुदौली के वार्ड मोहल्ला मानापुर में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के सामने लगे विद्युत पोल में मोहल्ला मीरापुर से कोलवा की ओर अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रेक्टर ने पलेसर मशीन समेत जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर टकराने से विद्युत पोल टूट गया और विद्युत पोल में बाधा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया। खंभे का विद्युत तार ट्रैक्टर पर गिरने से तेज स्पर्श घाट से ड्राइवर दूर जा गिरा।
ट्रेक्टर पालेशर मशीन समेत विद्यालय के गेट के आगे बाउंड्री वाल के बगल नाली में जाकर पलट गया। अचेत अवस्था में पड़े ड्राइवर को मोहल्ला वासियों ने हटाया और सूचना विद्युत विभाग को दी।सूचना मिलने पर भी विद्युत काटी गई।
घटना के समय विद्यालय के बच्चे गेट के अंदर विद्यालय के गेट में प्रवेश कर रहे थे जो बाल बाल बचे। सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र रुदौली शहर के अवर अभियंता अमरदीप श्रीवास्तव विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता ने बताया की विद्युतपोल टूटने और तार टूटने के साथ ही ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए विधिक कार्रवाई की जाएगी। नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय तिवारी ने बताया की घटना में विद्यालय के बच्चे सुरक्षित है।सुबह विद्यालय खुलने के समय घटी घटना में गेट के पास लगा विद्युत पोल टूट गया। गांव के गया प्रसाद राजपूत, फूलचंद रावत ने बताया की सुबह विद्युत पुल टूटने के बाद अभी तक नया विद्युत पोल नहीं लग सका है। इतना समय बीतने के बाद भी अभी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नया विद्युत पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होगी।


