Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आप कैसे जान सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है?

admin by admin
February 6, 2025
in Featured, देश
0

स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत का मतलब है कि कुछ माता-पिता का एक बड़ा सवाल होगा: क्या यह बच्चे के लिए पहला फोन खरीदने का समय है?

सुरक्षा संबंधी चिंताओं, विशेष रूप से स्कूल आने-जाने के दौरान या स्कूल के बाद माता-पिता के बिना घर आने के कारण, अक्सर इस संबंध में निर्णय लिया जाता है। यदि बच्चे के कई दोस्तों के पास फोन है तो इससे सामाजिक दबाव भी बढ़ सकता है।

लेकिन यह अपरिहार्य नहीं है। आप कैसे बता सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है या नहीं? इसके क्या विकल्प हैं? और अगर आपका बच्चा फोन ले भी लेता है तो आप उसके लिए कैसे स्वस्थ और सुलभ सीमाएं तय करेंगे?

फोन लेना एक बड़ा फैसला क्यों है?

कई माता-पिता तकनीक के इस युग में बच्चों की भलाई के बारे में चिंताओं से अवगत होंगे, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य को संभावित नुकसान भी शामिल हैं। यदि बच्चे फोन का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो यह भी अभिभावकों के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है।

अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि इससे फोन पर निर्भरता बढ़ सकती है और स्कूल में या सामान्य रूप से ध्यान भटक सकता है या ध्यान केंद्रित करने में कमी हो सकती है। इसलिए इसके साथ-साथ अच्छे विकल्प चुनना और परिवार की ओर से समर्थन प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

आप कैसे जानेंगे कि आपका बच्चा फोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है?

फोन बच्चों को दिलाया जाना चाहिए या नहीं, यह उसकी उम्र पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि बच्चे के इस लिहाज से तैयार होने और उसकी पारिवारिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

-आप एक बच्चे की फोन के प्रति तत्परता को कई तरीकों से देख सकते हैं:

-वे जिस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं उसके प्रति वे कितने जिम्मेदार हैं?

-क्या वे स्क्रीन समय के संबंध में परिवार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं?

-वे आपके साथ अपने ऑनलाइन अनुभवों पर चर्चा करने के लिए कितने इच्छुक हैं? क्या वे किसी समस्या या किसी चीज के समझ न आने पर आपके पास आते हैं?

-क्या उन्हें डिजिटल गोपनीयता और सुरक्षा की बुनियादी समझ है?

-ऑफलाइन निर्णय लेने की उनकी प्रक्रिया कैसी है? परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ उनका व्यवहार कैसा है?

गैर-फोन विकल्प

यदि आप निर्णय लेते हैं कि हां, आपका बच्चा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है तो जरूरी नहीं कि उन्हें सभी सुविधाओं और ऐप वाला स्मार्टफोन ही दिलाया जाये।

बुनियादी सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए, जैसे कि स्कूल आने-जाने के दौरान एक स्मार्टवॉच या बेसिक फोन के जरिये आपके बच्चे इंटरनेट का उपयोग किए बिना कॉल और ‘टेक्स्ट’ संदेश प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे-जैसे बच्चों में स्वतंत्रता और डिजिटल परिपक्वता बढ़ती है, वे माता-पिता के नियंत्रण के साथ प्रतिबंधित स्मार्टफोन का उपयोग करने लगते हैं और धीरे-धीरे अधिक विशेषाधिकार प्राप्त करने लगते हैं।

Tags: आप कैसे जान सकते हैं कि आपका बच्चा स्मार्टफोन
Previous Post

अयोध्या: जनपद में रिक्त 03 ग्राम प्रधान और 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा, 8 फरवरी को नामांकन

Next Post

पदार्पण पर चमके हर्षित राणा, भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
Next Post

पदार्पण पर चमके हर्षित राणा, भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेटा

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group