अयोध्या, लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी कार में सवारी बैठा कर सवारी लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लुट के मॉल समेत लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
कोतवाली रुदौली में आयोजित प्रेस वार्ता में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि 2 जनवरी को दिनेश कुमार द्विवेदी पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद द्विवेदी निवासी भरवारा गोमती नगर लखनऊ ने सांय सात बजे पंचशील होटल के सामने से लखनऊ जाने के लिए बस्ती की ओर से आई चार पहिया वाहन कार में बैठ गए। ड्राइबर समेत कार में बैठे लोगों ने लखनऊ जाने के लिए बैठा लिया।
कोतवाली रुदौली के यादव ढाबा भेलसर से आगे रात्रि लगभग 8 बजे पीछे बैठे दो लोगों ने दोनो हाथ पकड़ चाकू दिखा कर जेब में रखा पांच हजार रुपए ले लिया। दिनेश के मोबाइल के गूगल पे के क्यूं आर कोड को स्कैन कर रु0 71 हजार रुपए भी ट्रासफर कर लिया। मोबाइल से सिम निकाल कर मोबाइल वापस कर दिया था। बदमाशों ने लूट के बाद नवीन मंडी से भेलसर के आगे उतारा। गाड़ी का पीछे का नम्बर प्लेट नहीं लगी थी। मुकदमा पाच जनवरी को दर्ज कराया गया।
बताया कि गुरुवार की भोर कार सवार बदमाशों ने बनगांवा मोड़ पर हुई मुडभेड़ में विनय गुप्ता पुत्र राम जियावन गुप्ता निवासी रघ्घू पुर थाना परशूराम पुर जिला बस्ती, शुभम गुप्ता पुत्र राज कुमार गुप्ता निवासी मुडियारी थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ,अभिषेक दूबे पुत्र ध्रुव नरायण दूबे निवासी एकमा बारी थाना मुड़ेरवा जनपद बस्ती को पकड़ने मे सफलता हासिल की गई।
कोतवाल ने बताया बदमाशों ने जवाबी फायरिंग भी की।तलाशी में एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक अंगूठी सोने ,घटना में प्रयुक्त कार वैगनआर, तीन मोबाइल, लुट में दो हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए है।आन लाईन लिया गया 71 हजार रुपया खाते में में फ्रिज करा दिया गया। तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इस मौके पर लुट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक मनीष कुमार चतुर्वेदी, आरक्षी ताहिर खां, रजत कुमार, दुर्गेश यादव, राम किशुन यादव, संतोष कुमार सरोज मौजूद रहे।

