Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hamas-Israel के आठ और बंधकों को छोड़ा, 110 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर नेतन्याहू की रोक?

admin by admin
January 30, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

गाजा पट्टी में संघर्ष-विराम समझौते के तहत चरमपंथी समूह हमास ने बृहस्पतिवार को इजराइल के आठ और बंधकों को छोड़ दिया। हालांकि, इजराइल ने गाजा पट्टी में बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किए जाने के दौरान दिखे अराजक दृश्यों को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए 110 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि हमास जब तक बंधकों की “सुरक्षित रिहाई” का आश्वासन नहीं देता, तब तक फलस्तीनी कैदियों को आजाद नहीं किया जाएगा।

हमास ने बृहस्पतिवार सुबह इजराइल की महिला सैनिक अगम बर्जर (20) को उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में भीड़ के सामने परेड कराने के बाद रेड क्रॉस को सौंप दिया। इजराइल सरकार ने बाद में पुष्टि की कि बर्जर उसके बलों के पास पहुंच गई हैं।

बर्जर इजराइल की उन पांच महिला सैनिकों में शामिल थीं, जिन्हें हमास ने इजराइल में सात अक्टूबर 2023 को किए गए भीषण हमले के दौरान अगवा कर लिया था। चरमपंथी समूह ने चार अन्य महिला सैनिकों को शनिवार को रिहा कर दिया था।

बर्जर के बाद हमास ने बृहस्पतिवार दोपहर सात अन्य बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले कर दिया, जिनमें दो इजराइली और पांच थाई नागरिक शामिल थे। इजराइली सेना ने बाद में पुष्टि की कि रेड क्रॉस ने सातों बंधकों को गाजा पट्टी में उसके बलों को सौंप दिया है।

हालांकि, दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मारे गए हमास नेता याह्या सिनवार के नष्ट हुए घर के सामने इन सात बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किए जाने के दौरान बेहद अराजक दृश्य देखने को मिला। मौके पर हजारों की संख्या में जुटे फलस्तीनियों ने बंधकों को घेर लिया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। इस दौरान, रेड क्रॉस के वाहनों को पीछे की तरफ जाना पड़ा।

हालांकि, हथियारबंद हमास चरमपंथियों ने सातों बंधकों को सुरक्षित रूप से रेड क्रॉस के हवाले कर दिया, जिसने उन्हें गाजा पट्टी में इजराइली बलों के पास पहुंचा दिया।

नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई के दौरान दिखे “चौंकाने वाले” दृश्यों की आलोचना की और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

इजराइली सेना ने बताया कि हमास ने बृहस्पतिवार को जिन आठ बंधकों को छोड़ा, उनमें बर्जर के अलावा 29 वर्षीय इजराइल महिला अर्बल यहूद, 80 वर्षीय इजराइली बुजुर्ग गादी मोसेस और पांच थाई नागरिक शामिल हैं, जिनकी पहचान वाचारा श्रीओउन (33), पोंगसाक तन्ना (36), साथियान सुवांकम (35), बन्नावत सीथाओ (27) और सुरसाक लमनाउ (32) के रूप में की गई है।

सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इन थाई नागरिकों को उस वक्त बंधक बना लिया था, जब ये दक्षिणी इजराइल में एक परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे। इजराइल ने कहा कि आठ थाई नागरिक अब भी हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से दो के बारे में माना जा रहा है कि उनकी मौत हो चुकी है।

इजराइली सेना ने शाम को पुष्टि की कि रिहा किए गए आठों बंधकों को इजराइल लाया जा चुका है। उसने बर्जर का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह अपने माता-पिता के गले लगते नजर आ रही हैं। इस दौरान, उसकी और उसके माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलकते भी देखे जा सकते हैं।

इजराइल ने बताया कि यहूद को पिछले शनिवार को ही रिहा किया जाना था, लेकिन हमास ने ऐसा नहीं किया, जिस कारण उत्तरी गाजा को जाने वाली सड़कों को खोलने की योजना टाल दी गई और विस्थापित फलस्तीनियों की घर वापसी नहीं शुरू हो सकी।

इजराइल ने बताया कि बाद में अमेरिका, मिस्र और कतर सहित अन्य मध्यस्थ देशों ने दखल दिया और यहूद को बृहस्पतिवार को रिहा करने पर सहमति बनी।

संघर्ष-विराम समझौते के तहत शनिवार को तीन और इजराइली बंधकों और दर्जनों फलस्तीनी कैदियों को छोड़े जाने की योजना है। हालांकि, बृहस्पतिवार को बंधकों को छोड़े जाने के दौरान दिखे अराजक दृश्यों के बाद इजराइल ने फलस्तीनी कैदियों की रिहाई रोकने का फैसला किया है।

इजराइल को बृहस्पतिवार को आठ बंधकों के बदले 110 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ना था। इनमें इजराइलियों पर घातक हमलों के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदी शामिल हैं।

गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी से प्रभावी संघर्ष-विराम से क्षेत्र में लड़ाई थमने के साथ ही मदद सामग्री की आपूर्ति बढ़ गई है।

संघर्ष-विराम समझौते के शुरुआती छह हफ्तों में लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले कुल 33 इजराइली बंधकों को छोड़ा जाना है। इजराइल ने कहा है कि उसे हमास की ओर से सूचना मिली है कि आठ इजराइली बंधक या तो सात अक्टूबर 2023 के हमले में मारे गए थे या फिर उनकी हमास के कब्जे में मौत हो गई।

Five Thai hostages who were taken on October 7 and held by Hamas and Palestinian Islamic Jihad for 482 days have been freed from captivity in Gaza.

– Watchara Sriuan, 33
– Bannawat Seatho, 27
– Sathian Suwannakham, 35
– Pongsak Tanna, 36
– Surasak Lamnau, 32

We… pic.twitter.com/fI9513xZFx

— CG Idit Shamir 🇨🇦🇮🇱 (@ShamirIdit) January 30, 2025

Tags: Hamas-Israel के आठ और बंधकों को छोड़ा
Previous Post

मेरठ में हिंदू महासभा ने मनाया महात्मा गांधी की हत्या का जश्न, गोडसे को दिया सम्मान

Next Post

कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी ढेर

Next Post

कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी ढेर

Recent Posts

  • Watch, अयोध्या: NGT के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, अमृत बॉटलर्स कोका-कोला के गंदे पानी से महामारी की कगार पर गंजा ग्रामसभा
  • Meerut: शौचालय में शौचालय में हरी सब्जियां रखने का वीडियो वायरल, आढ़ती का लाइसेंस निलंबित
  • शाहजहांपुर में डंपर-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, चार अन्य घायल
  • रुदौली सर्राफा मार्केट में महिला ग्राहक लाखों की ठगी कोशिश, आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद, पुलिस हिरासत में
  • लखनऊ: सिविल कोर्ट में निगम की बड़ी काईवाई, वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर

Recent Comments

  1. what is the best dose of topamax for weight loss on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. finpecia tablet on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in