Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा: पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह का निधन

admin by admin
January 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें उपचार के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दो पुत्र हैं।

सिंह के बड़े पुत्र वेंकटेश मोहन सिंह ने बताया कि उनके पिता के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर मेला बगिया में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक को करीब एक वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उनका लगातार उपचार चल रहा था।

वेंकटेश मोहन सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से वह अपने लखनऊ आवास पर रह रहे थे और दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज देर शाम चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह के निधन की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सिंह ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में निर्दलीय विधायक के रूप में की थी। इसके बाद 1991 में वह भाजपा के टिकट पर निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह 1993 तथा 1996 में भी कर्नलगंज सीट से विजयी हुए। साल 2007 में वह कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। सिंह के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक बावन सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।

Tags: गोंडा: पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह का निधन
Previous Post

बरेली में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, अवैध संबंध के कारण हत्या का अंदेशा

Next Post

अचानक क्लास से बाहर निकला छात्र, तीसरी मंजील से लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
Next Post

अचानक क्लास से बाहर निकला छात्र, तीसरी मंजील से लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

Recent Posts

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group