अयोध्या, रिर्टनिंग आफिसर/उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि उप निर्वाचन 2025 के अन्तर्गत 273-मिल्कीपुर (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के जारी कार्यक्रम के तहत आज नाम वापसी में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नही की गयी।
जिसके क्रम में 273-मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 के 10 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये है।
जिसमें अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) साइकिल, चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) कमल, राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा, सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट) आरी, संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) केतली व निर्दलीय अरविन्द कुमार हाथ गाड़ी, कंचनलता द्वार घंटी, भोलानाथ अंगूठी, वेद प्रकाश फुटबाल खिलाड़ी, संजय पासी कैमरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।


