Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hamas के तीन बंधकों के नाम जारी किये; संघर्ष विराम लगभग तीन घंटे की देरी से प्रभावी

admin by admin
January 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), (एपी) फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने उन तीन महिला बंधकों के नाम जारी कर दिए जिन्हें वह रविवार को रिहा करने की योजना बना रहा है। बंधकों के नाम जारी करने के साथ ही संघर्ष विराम को लेकर गतिरोध दूर हो गया।

इजराइल ने कहा कि गाजा में संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर प्रभावी हो गया है। स्थानीय समयानुसार संघर्ष विराम को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर प्रभावी होना था लेकिन हमास की ओर से बंधकों की सूची जारी नहीं किए जाने के कारण इसमें लगभग तीन घंटे की देरी हुई।

संघर्ष विराम के प्रभावी होते ही युद्ध वाली जगहों पर जश्न मनाया गया और कुछ फलस्तीन अपने घरों की ओर लौटने लगे है।

इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास जब तक कई फलस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों की सूची नहीं दे देता, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा।

नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर प्रभावी होने वाला संघर्ष विराम ‘‘तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक इजराइल के पास रिहा किए जाने वाले उन बंधकों की सूची नहीं आती, जिसे हमास ने उपलब्ध कराने का वादा किया था।’’

इजराइल की सेना ने कहा कि वह गाजा पट्टी पर ‘‘हमले जारी रखे हुए है’’ क्योंकि हमास के साथ विवाद के कारण संघर्ष विराम प्रभावी होने में देरी हो रही है। सेना के मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा कि जब तक हमास रविवार को रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों के नाम नहीं सौंप देता, तब तक संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा।

संघर्ष विराम में देरी के बाद दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजराइली हवाई हमले में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई। नासेर अस्पताल ने रविवार के हमले में हताहतों की पुष्टि की, जिसके बारे में उसने कहा कि यह संघर्ष विराम के प्रभावी होने के लगभग दो घंटे बाद हुआ। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को गाजा शहर में हमलों में तीन और मौतों की सूचना दी।

हमास ने नाम सौंपने में देरी के लिए ‘‘तकनीकी कारणों’’ का हवाला दिया। उसने एक बयान में कहा कि वह पिछले सप्ताह घोषित किए गए संघर्ष विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, इजराइल के सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-ग्वीर की पार्टी ने कहा कि उसके कैबिनेट मंत्रियों ने संघर्ष विराम के विरोध में रविवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए। इस बीच, इजराइल ने सूचना जारी की कि एक विशेष अभियान में 2014 के इजराइल-हमास युद्ध में मारे गए सैनिक ओरोन शॉल का शव बरामद किया गया है।

शॉल और एक अन्य सैनिक हैदर गोल्डिन के शव 2014 के युद्ध के बाद गाजा में थे और मृतक सैनिकों के परिवारों के अनुरोध के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया गया। संघर्ष विराम के प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले यह विशेष अभियान चलाया गया।

Tags: Hamas के तीन बंधकों के नाम जारी किये
Previous Post

बरेली में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नमाज पढ़ने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Next Post

लखीमपुर खीरी में 10 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

लखीमपुर खीरी में 10 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group