Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में नेत्रहीन महिला की अलाव में झुलसने से मौत, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

admin by admin
January 12, 2025
in अयोध्या, क्राइम
0

भदोही में जन्मजात नेत्रहीन महिला की अलाव में झुलसने से मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ रविवार को दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सुषमा नामक 30 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अलाव में गिरकर झुलस गयी थी। बाद में उसकी मौत हो गयी थी। वह जन्म से ही देख पाने में असमर्थ थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सुषमा के पिता राम मूरत गौतम की तहरीर पर उसके पति राजू गौतम के खिलाफ गोपीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) (दहेज हत्या), 85 (महिला से क्रूरता) और दहेज़ उत्पीड़न अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के कौड़र गांव निवासी राम मूरत गौतम की बेटी सुषमा की शादी गोपीगंज थाना के सरई मिश्रानी के रहने वाले 35 वर्षीय राजू गौतम से 30 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी।

उन्होंने बताया कि सुषमा के मायके वालों का आरोप है कि राजू की यह चौथी शादी थी। पूर्व की पत्नियों से उसकी दो बेटियां थीं। राजू दहेज में धन और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अक्सर सुषमा को मारता-पीटता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल 13 दिसंबर की रात को राजू ने घर में अपनी दोनों बेटियों से अलाव जलवाया और आग जब तेज़ हुई तो जलते अलाव में सुषमा को धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

चावड़ा ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राजू ने हालत गम्भीर होने के बावजूद सुषमा का इलाज नहीं करवाया। हालत बिगड़ने पर वह 15 दिसंबर को सुषमा को उसकी छोटी बहन के पास प्रयागराज जिले के जानकी नगर में छोड़कर भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मायके के लोग सुषमा को इलाज के लिये कई जगह ले गये मगर उसकी हालत नहीं सुधरी। उन्होंने बताया कि शनिवार को परिजन सुषमा को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चावड़ा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags: पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Previous Post

बिहार में निःसंतान महिलाओं के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले तीन साइबर जालसाज गिरफ्तार

Next Post

उप्र सरकार ने ‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ की नीति प्रस्तावित की

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित
अयोध्या

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

August 4, 2026
अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल
अयोध्या

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

August 4, 2026
Next Post

उप्र सरकार ने ‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ की नीति प्रस्तावित की

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group