अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी से कपड़ा लेकर अयोध्या जा रही पिकअप पूरे शाहलाल ओवर ब्रिज के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दुर्घटना में पिकअप पर बैठे आठ लोग घायल हो गए सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गुरुवार को बाराबंकी से एक पिकअप न0 यू पी 32 एफ एन 8336 पर कपड़ा लाद कर अयोध्या के सट्टी बाजार जा रही थी। पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे शाहलाल गांव के पास ओवर ब्रिज के पास जैसे ही पिकअप पहुंची अचानक वह असंतुलित होकर पलट गई।
पिकअप में बैठे बाराबंकी के मोहम्मद नफीस पुत्र सईद,अय्यूब पुत्र सलीम, मोहम्मद अंसार पुत्र हुज़ूर,शादाब पुत्र फिरोज़ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, सुरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ आर्य, अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया। जहां डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बाराबंकी जिले के होने के कारण जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया।
हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाराबंकी से पिकप पर कपड़ा लादकर अयोध्या जिले में बृहस्पतिवार को लगने वाली सट्टी बाज़ार में कपड़ा लेकर जा रहे थे। पटरंगा थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर पूरेशाह लाल गांव के पास ओवर ब्रिज के पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मो, नफीस पुत्र सईद, अय्यूब पुत्र सलीम, मो, अंसार पुत्र हुज़ूर व शादाब पुत्र फिरोज़ गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।








