Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को

admin by admin
January 7, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, निर्वाचन आयोग ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया, जिसके तहत पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सीट से उनके इस्तीफा देने से रिक्त हुई है।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर के हवाले से बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी (शुक्रवार) है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी (शनिवार) को होगी। उन्होंने बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी (सोमवार) तय की गई है।

चंद्रशेखर के अनुसार मतदान पांच फरवरी 2025 (बुधवार) को होगा, और मतगणना आठ फरवरी (शनिवार) को संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 10 फरवरी (सोमवार) तक पूरी कर ली जाएगी। चंद्रशेखर के अनुसार आदर्श आचार संहिता के प्रावधान निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार लागू हो गए हैं।

मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव भी पूर्व में हुए उत्तर प्रदेश के नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव के साथ ही होना था लेकिन साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट के लिए हुए निर्वाचन को लेकर अदालत में याचिकाएं दायर होने की वजह से यहां उपचुनाव नहीं हो सका था। हालांकि हाल ही में यह बाधा समाप्त होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सपा नेता अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को वापस लेने की अनुमति दे दी, जिससे सीट पर उपचुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया।

पिछले साल के आखिर में नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव हुए। ये 10 सीट नौ विधायकों के सांसद चुने जाने और एक विधायक को अदालत से सजा सुनाये जाने के बाद अयोग्य घोषित होने की वजह से रिक्त हुई थी।

Tags: मतदान पांच फरवरी को
Previous Post

दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, पांच फरवरी को मतदान और आठ को होगी मतगणना

Next Post

अयोध्या: हमारे अभिभावक/ साथी आजतक टीवी रिपोर्टर बनवीर सिंह का आकस्मिक निधन, पत्रकार अचभित!

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
अयोध्या

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

September 14, 2026
अयोध्या

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

September 14, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

September 14, 2026
Next Post

अयोध्या: हमारे अभिभावक/ साथी आजतक टीवी रिपोर्टर बनवीर सिंह का आकस्मिक निधन, पत्रकार अचभित!

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group