Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प; तीन व्यक्ति घायल, दो गिरफ्तार

admin by admin
January 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले की महसी तहसील के हरदी थानांतर्गत सधुवापुर गांव में चाय की एक दुकान पर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई एक झड़प में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सुसंगत धाराओं में एक मामला दर्ज करके दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि अधिकारियों ने सांप्रदायिक कोण के दावों को खारिज करते हुए इसे दो पक्षों के बीच निजी विवाद बताया है।

महसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी डी. के. श्रीवास्तव ने बृस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरदी थानांतर्गत सधुवापुर में चाय की एक दुकान पर टिक्की खाने के दौरान गांव निवासी गुलशन बाजपेई तथा इबरान नामक व्यक्तियों के बीच लड़ाई हो गयी।

उन्होंने बताया कि इबरान के पिता सिपाही ने हरदी थाने में दी गई एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि गांव निवासी सर्वेश बाजपेई और गुलशन बाजपेई ने उनके पुत्र इबरान (23), पुत्री साकरूना (40) व परिवार सदस्य नूरजहां (48) को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इबरान के पिता की शिकायत पर हरदी थाने में आरोपी गुलशन बाजपेई व सर्वेश के खिलाफ एक मामला दर्ज करके गुलशन व सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है।

श्रीवास्तव ने बताया कि घटना आसपास रहने वाले दो परिवारों के बीच पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी।

गौरतलब है कि सधुवापुर हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई हिंसा में रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्र (21) की मृत्यु हो गयी थी।

Tags: तीन व्यक्ति घायलदो गिरफ्तार
Previous Post

हर साल अधिकतर वयस्कों का बढ़ता है आधा किलोग्राम वजन, जानिए कैसे रोकें वजन का बढ़ना

Next Post

मुरादाबाद: गोकशी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

मुरादाबाद: गोकशी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group