अयोध्या, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रवीण कुमार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी।
परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद को माल्यार्पण करते हुए उपहार भेंट कर बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए आम का पौधा भेंटकर उनि रणजीत यादव द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस अवसर पर निरीक्षक अक्षय कुमार, गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उनि लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, उनि श्रीप्रकाश पाण्डेय, उनि विजय पाण्डेय, उनि राकेश मिश्रा, गोपनीय सहायक दीपाली पराशर एवं उनि महेश बाजपेयी सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 31.12.2024 को #SSP_अयोध्या द्वारा सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान पुलिस विभाग मे उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई। #ayodhyapolice pic.twitter.com/ZX9zzaReOx
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) December 31, 2024


