Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Famous Temples Madhya Pradesh : ये हैं मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल

admin by admin
December 26, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मध्य प्रदेश धार्मिक महत्व की दृष्टी से भारत का एक अहम राज्य हैं। यहां कई प्राचीन और विशाल मंदिर स्थित हैं जोकि पर्यटकों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नही हैं यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगह मौजूद है। जहां सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश की पांच ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद खास है

बाबा महाकाल मंदिर (उज्जैन)

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मंदिर मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। चार धाम यात्रा में भी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करना सबसे ज्यादा जरूरी माना गया है। यहां सुबह पांच बजे होने वाली भस्मआरती पूरी दुनिया में प्रसिध्द हैं, जिसका लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया जाता है। हाल ही में बाबा महाकाल मंदिर उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ का निर्माण किया गया है।’श्री महाकाल लोक” भक्तों के लिए खोल दिया गया है।

बाबा महाकाल कि महिमा की वजह से उज्जैन को बाबा महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन, हर साल मंदिर के पास एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है और मंदिर पूरी रात खुला रहता है। इसके अलावा सावन के महीने में यहां बाबा महाकाल की शाही सवारियां भी निकाली जाती है, जो आर्कषण का बड़ा केंद्र होती हैं। उज्जैन आप सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं।

मैहर माता मंदिर (सतना)

सतना जिले में स्थित मैहर शारदा माता का मंदिर पुरे विश्व में में काफी प्रसिद्ध है। यह त्रिकूट पर्वत की ऊंची चोटी पर माता का मंदिर स्थित है। मैहर देवी मंदिर देवी पार्वती के 51 शक्तिपीठों में से एक है. ऐसा माना जाता है कि जब शिव जी मृत सती के शरीर ले जा रहे थे तब उनका हार इस जगह पर गिर गया था और इसलिए नाम मैहर (मैहर = माई का हार ) पड़ गया।

मान्यता है कि आल्हा और ऊदल दो भाई थे जो चंदेल राजा परमाल के सेनापति थे। दोनों ही माता शारदा के अनन्य भक्त थे। आल्हा ने लगभग 12 वर्ष की तपस्या की जिससे उन्हें माता शारदा के दर्शन प्राप्त हुए और अमरत्व का वरदान मिला। कहा जाता है कि मंदिर का जब पट बंद हो जाता है पुजारी , भक्त सभी चले जाते है। उस वक्त मंदिर के भीतर आल्हा और ऊदल अदृश्य रूप में माता की पूजा करने के लिए आते हैं।सुबह जब मंदिर का पट खुलता है। उस वक्त मां की पूजा हो चुकी होती है। बता दें मंदिर में पहुंचने के लिए लगभग 1100 सीढ़ियां बनी हुई है,जिससे चढ़कर आप मैहर देवी के दर्शन करने जा सकते हैं, इसके अलावा मां शारदा के दर्शन के लिए रोपवे से भी जा सकते हैं।

ओंकारेश्वर मंदिर (खंडवा)

ओंकारेश्वर मंदिर खंडवा, मध्य प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है,यह स्थान नर्मदा नदी के किनारे स्थित है और इसकी धार्मिक महत्वता के कारण यहाँ हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह मान्यता है कि यहाँ भगवान शिव ने अपने भक्तों की भक्ति को स्वीकार किया था। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जो कि भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं।

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 7वीं से 8वीं शताब्दी के बीच हुआ था और इसे कई बार पुनर्निर्मित किया गया है। घूमने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर का स्थान बहुत ही आकर्षक है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, नर्मदा नदी का दृश्य और मंदिर की अद्भुत वास्तुकला इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं।

राम राजा मंदिर(ओरछा)

ओरछा मध्य प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह हमेशा से पर्यटकों के केंद्र में रहा है। यहां स्थित भगवान श्रीराम का मंदिर पूरे देश में एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां वे भगवान के रूप में नहीं, बल्कि एक राजा के रूप में पूजे जाते हैं। इस मंदिर का इतिहास बहुत दिलचस्प है। इसे 16वीं शताब्दी में राजा वीर सिंह देव द्वारा बनवाया गया था।

कहा जाता है कि राजा ने भगवान राम को यहाँ की राजगद्दी पर बिठाया था, यहाँ भगवान राम की मूर्ति को राजा के रूप में पूजा जाता है, जो इसे अन्य राम मंदिरों से अलग बनाता है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गया। जो यात्रियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।

सास बहू मंदिर (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में इस सहस्रबाहु मंदिर जिसे लोग सास-बहू मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में कच्छपघाट वंश के राजा महिपाल ने करवाया था। इस मंदिर का नाम ‘सास बहू’ इसलिए पड़ा क्योंकि इसे सास और बहू के बीच के संबंधों का प्रतीक माना जाता है। सास बहू मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है।

इसमें जटिल नक्काशी, भव्य स्तंभ, और सुंदर मूर्तियां हैं जो उस समय की कला और संस्कृति को दर्शाती हैं। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैं और इनकी दीवारों पर विभिन्न धार्मिक कथाओं और देवी-देवताओं की चित्रण की गई है। ग्वालियर में घूमने के लिए यह स्थान बेहद आकर्षक है क्योंकि यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। यहाँ की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Tags: ये हैं मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल
Previous Post

वडोदरा में Mahila Ind Vs West: आखिरी एक दिवसीय मैच में शुक्रवार को ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी महिला क्रिकेट टीम

Next Post

बरेली में हनीट्रैप के जरिये फंसाकर उन्हें ब्लैकमैल; मोहपाश गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Related Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Next Post

बरेली में हनीट्रैप के जरिये फंसाकर उन्हें ब्लैकमैल; मोहपाश गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Recent Posts

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने और...

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान...

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group