अयोध्या, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने बताया कि दिनांक 13 जनवरी, 2025 से दिनांक 26 फरवरी, 2025 के मध्य प्रयागराज में महाकुंभ-2025 मेला का आयोजन हो रहा है।
उक्त मेले में सम्मिलित होने वाले अधिकांश श्रद्धालु अयोध्या धाम की पवित्र सरयू नदी में स्नान कर विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करते है।
इसी दौरान जनपद अयोध्या का प्रान्तीयकृत मकर संक्रान्ति मेला-2025 (दिनांक 12.01.2025 से दिनांक 16.01.2025 तक) व बसन्त पंचमी मेला-2025 (दिनांक 01.02.2025 से 05.02.2025 तक) का आयोजन होगा। उक्त मेला की तैयारी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसम्बर, 2024 को अपरान्ह 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी है।
बैठक में उक्त मेला की व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों एवं अद्यावधिक सूचनाओं एवं विभागीय कार्ययोजना/पी0पी0टी0 की प्रति के साथ समय से उपस्थित हो।


