अयोध्या, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या का माह दिसम्बर के दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी।
तत्पश्चात महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहो व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जाना है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील किया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत, समस्या के समाधान हेतु 11 दिसंबर को 11 बजे सर्किट हाउस अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें। जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।