Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अजित पवार ने कहा- महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, सहयोगी दलों के दो उप मुख्यमंत्री

admin by admin
November 30, 2024
in देश, राजनीति
0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के अध्यक्ष अजित पवार ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होगा और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के अन्य घटकों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे।

‘महायुति’ में भाजपा के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। गठबंधन ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि शिवसेना और राकांपा ने क्रमशः 57 और 41 सीट जीतीं हैं। हालांकि,अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हुई है और सरकार गठित करने में देरी हुई है।

अजित पवार 95 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा अधव से मिलने शहर में आए थे। अधव ने हाल में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

अजित पवार से जब पूछा गया कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में भाजपा से मुख्यमंत्री और महायुति के दो अन्य दलों से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। संभावित रूप से शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा। हमने एक मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार शाम घोषणा की कि नयी महायुति सरकार पांच दिसंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगी।

हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन भाजपा सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस इस दौड़ में सबसे आगे हैं। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पिछली एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

Tags: अजित पवार ने कहा- महाराष्ट्र में भाजपा
Previous Post

अयोध्या: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट का शैक्षिक गोष्ठी के पश्चात 2024 -25 के लिए जिला कार्यकारिणी का हुआ निवार्चन

Next Post

अलीगढ़ में दो लड़कियां बेहोशी की हालत में से बरामद; मेरठ से हुआ था अपहरण

Related Posts

खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
Next Post

अलीगढ़ में दो लड़कियां बेहोशी की हालत में से बरामद; मेरठ से हुआ था अपहरण

Recent Posts

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। इस बार पहली बार यूक्रेन के उन...

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group