Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुजफ्फर नगर: पुलिस पर हमला करने के आरोप में सपा, एआईएमआईएम के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

admin by admin
November 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मुजफ्फर नगर स्थित ककरौली क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) एवं आल इंडिया मजलिस—ए—इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 100 से अधिक कथित कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा और एआईएमआईएम के जिलाध्यक्षों का आरोप है कि पुलिस बुधवार को मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही थी। इसका विरोध करने पर झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) आदित्य बंसल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ककरौली गांव में बुधवार शाम सपा एवं एआईएमआईएम के कार्यकर्ता आपस में झगड़ रहे थे और पुलिस जब बीच—बचाव करने पहुंची तो मौके पर मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात सपा के 15 और एआईएमआईएम के 10 नामजद तथा 90 से ज्यादा अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 121 (सरकारी काम में बाधा डालना), 125 (किसी व्यक्ति की जान या सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालना), 131 (किसी व्यक्ति पर गंभीर और अचानक उकसावे के अलावा हमला करने या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 132 (किसी सरकारी कर्मचारी को उसके काम करने से रोकने के लिए बल प्रयोग करना) 190 (गैर कानूनी तरीके से भीड़ जुटाना), 191 (दंगा), 223 (सरकारी आदेशों का पालन न करना), 351 (किसी व्यक्ति के सम्मान को नुकसान पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

इस बीच, सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही थी। यहां तक कि ककरौली के थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने पिस्टल लहराते हुए मतदाताओं को आतंकित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने पर पुलिस ने झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज करवा दिया है, जिन 15 नामजद आरोपियों को सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, वे दरअसल पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं। वे आम लोग हैं।

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने बताया कि पुलिस मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में मान्य दस्तावेज होने के बावजूद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही थी। इसी का विरोध करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पर पथराव का आरोप गलत है।

मुजफ्फर नगर की मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये बुधवार को मतदान हुआ था।

Tags: 100 से ज्यादा ‘कार्यकर्ताओं’ पर मुकदमा
Previous Post

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

Next Post

बाराबंकी: महिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों से छेड़खानी के आरोप में क्रीड़ाधिकारी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

बाराबंकी: महिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों से छेड़खानी के आरोप में क्रीड़ाधिकारी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group