अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र की भेलसर चौकी क्षेत्र की राम नगर कालोनी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर शव कब्जे कब्जे में लेकर पीएम को भेजा ।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राम नगर कालोनी में मवई थाना क्षेत्र के रानेपुर नेवरा निवासी मनोज कुमार यादव अपने परिवार के साथ राम नगर कालोनी में किराए का मकान लेकर रहते थे। मनोज कुमार यादव के मुताबिक पुत्री प्रिया यादव आदर्श इंटर कालेज में दसवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी पुत्री अस्वस्थ होने के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही थी जिससे वह डिप्रेशन में ज्यादा रहती थी।
रोते विलखते पिता मनोज ने कहा कि सोमवार की दोपहर को मैंने अपनी बेटी प्रिया को एक नया कपड़ा लाकर दिया था जिसे मेरी बेटी बहुत खुश हुई और खुशी खुशी कपड़ा ले लिया। सोमवार की बीती रात लगभग साढ़े सात बजे मनोज कुमार की पुत्री ने अपने कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इस घटना की सूचना परिजन द्दारा रुदौली कोतवाली पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर कब्जे लेकर परिजनों की मौजूदगी पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार की रात को राम नगर कालोनी निवासी मनोज कुमार यादव की पुत्री प्रिया यादव ने कमरे में लगे पंखे के हुक में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुत्री के पिता मनोज कुमार के मुताबिक पुत्री अस्वस्थ होने के कारण डिप्रेशन में रहती थी।


