Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टॉर्मर के साथ मोदी ने की बैठक; एफटीए वार्ता; माल्या, नीरव के प्रत्यर्पण पर जोर

admin by admin
November 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टॉर्मर के साथ पहली बैठक में घोषणा की कि भारत ब्रिटेन के बेलफास्ट और मैनचेस्टर में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा। साथ ही उन्होंने ब्रिटेन से भगोड़े भारतीय व्यापारियों के प्रत्यर्पण का आह्वान भी किया।

सोमवार देर रात को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर हुई वार्ता के बाद स्टॉर्मर ने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता नए साल में पुनः शुरू की जाएगी। उनकी यह टिप्पणी प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर उनकी लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दृष्टिकोण के बारे में चिंता को दूर करने वाली प्रतीत हुई।

वहीं, भारतीय पक्ष ने भगोड़े भारतीय व्यापारियों विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर जोर दिया तथा मोदी ने ब्रिटेन में भारत के आर्थिक अपराधियों के मुद्दे के समाधान के महत्व को रेखांकित किया।

जुलाई में ऋषि सुनक के बाद स्टॉर्मर के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।

भारत सरकार के बयान के अनुसार, महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने आशा व्यक्त की कि एक ‘‘संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी’’ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को अंतिम रूप दिया जाएगा, जबकि शेष मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा।

ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने घोषणा की है कि नए वर्ष में ब्रिटेन-भारत व्यापार वार्ता पुनः शुरू होगी। द्विपक्षीय बैठक के बाद ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी एक बयान में स्टॉर्मर के हवाले से कहा गया, ‘‘भारत के साथ एक नया व्यापार समझौता ब्रिटेन में नौकरियों और समृद्धि को बढ़ावा देगा और हमारे देश में विकास और अवसर प्रदान करने के हमारे मिशन में एक कदम का और इजाफा करेगा।

प्रस्तावित एफटीए के लिए बातचीत जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और दोनों पक्षों के बीच 14 दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, कई विवादास्पद मुद्दों का समाधान अभी होना बाकी है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ अपनी बैठक को ‘‘अत्यंत सार्थक’’ बताया और कहा कि ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी भारत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करना चाहते हैं।’’

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि स्टॉर्मर ने ब्रिटेन में भारत के दो नये महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने की मोदी की घोषणा का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के मद्देनजर दोनों पक्षों के बीच आगे की भागीदारी के लिए पर्याप्त अवसरों को पहचानते हुए और ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की काउंसेलर स्तर की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के बेलफास्ट और मैनचेस्टर में भारत के दो नए महावाणिज्य दूतावासों की स्थापना की घोषणा की।’’

व्यापार समझौते पर मंत्रालय ने कहा कि मोदी और स्टॉर्मर ने शीघ्र एफटीए वार्ता को फिर से शुरू करने के महत्व को रेखांकित किया।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने वार्ता दलों की शेष मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया, जिससे एक संतुलित, पारस्परिक लाभकारी और दूरदर्शी मुक्त व्यापार समझौता हो सकेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन में भारत के आर्थिक अपराधियों के मुद्दे के समाधान के महत्व पर ध्यान दिया।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने प्रवासन और दोनों देशों में लोगों की आवाजाही से संबंधित मुद्दों पर प्रगति करने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी और स्टॉर्मर ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, नयी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान एवं नवाचार, हरित वित्त और लोगों के बीच संपर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

उन्होंने आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दे भी शामिल थे।

मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहे और भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बचने की कोशिश कर रहे विजय माल्या उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण चूक मामले में आरोपी हैं।

वहीं, भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी पिछले पांच साल से लंदन की जेल में बंद है। वह भारत में धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पण की अपनी लड़ाई हार चुका है।

Tags: एफटीए वार्ता; माल्यानीरव के प्रत्यर्पण पर जोर
Previous Post

नेपाल-भारत सीमा पर नागरिकों की निर्बाध आवाजाही के लिए समन्वय बढ़ाने पर सहमत

Next Post

दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में चीनी नागरिक फेंग चेनजिन गिरफ्तार

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post

दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में चीनी नागरिक फेंग चेनजिन गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group