Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही के भाजपा सांसद की कथित दावत में गोश्त के टुकड़े न मिलने पर हंगामा

admin by admin
November 17, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

भदोही से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनोद कुमार बिंद के कार्यालय में कथित तौर पर परोसे गए व्यंजन में मटन (गोश्त) के टुकड़े न मिलने पर तीखी नोकझोंक और लात-घूंसे चलने की खबर चर्चा में है।

इस बीच, शनिवार को सांसद बिंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, उपचुनाव के बीच ऐसी दावत को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई और कुछ समाचार चैनलों पर भी दिखाए गए विभिन्न वीडियो क्लिप के अनुसार भदोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ विनोद बिंद के कार्यालय में लात-घूंसे चले। यह भी उल्लेख किया गया कि बृहस्पतिवार की रात आयोजित दावत में बकरे के गोश्त के टुकड़ों की जगह केवल तरी (ग्रेवी) परोसे जाने से लोग नाराज हो गए और मारपीट शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के जरिये यह भी कहा गया है कि करीब 1,000 लोगों को दावत में बुलाया गया था और लोग दूर-दूर से आए थे, लेकिन लोगों को गोश्त के टुकड़े नहीं मिले।

जब विनोद कुमार बिंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘जो वीडियो (सोशल मीडिया पर) घूम रहा है, क्या आपने उसमें कुछ देखा? मेरे कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। और उसमें लिखा जा रहा है कि यह मटन की दावत थी।

सांसद ने कहा, ”कल शाम से लोगों ने मुझे इस बारे में बताना शुरू किया। अगर ऐसी कोई घटना हुई होती, तो मैं (इसके बारे में) जरूर बताता, लेकिन (हंसते हुए)…इतने बड़े (समाचार) चैनल हैं, कम से कम उन्हें अपना सामान्य ज्ञान तो इस्तेमाल करना चाहिए था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ऐसी खबरें बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, तो बिंद ने कहा, ‘फिलहाल मेरा बेटा ठीक नहीं है। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, और उसकी सर्जरी होनी है। इसलिए, मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।

उपचुनाव के बीच हुई इस कथित मटन दावत को लेकर पड़ोसी चंदौली क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने मिर्जापुर में संवाददाताओं को बताया कि निर्वाचन आयोग से इस मामले की शिकायत की गयी है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मझवा विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है। वीरेन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अभी तक भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

उप्र की नौ विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्ज़ापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। मझवां विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Tags: गोश्त के टुकड़े न मिलने पर हंगामा
Previous Post

लखनऊ के चारबाग जंक्शन से करीब दो करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद, मामला दर्ज

Next Post

आयकर विभाग: विदेशी संपत्ति, आय का खुलासा न करने पर लगेगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

आयकर विभाग: विदेशी संपत्ति, आय का खुलासा न करने पर लगेगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group