Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: कोचिंग में नाबालिग छात्रा से दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, दो वर्ष से वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

admin by admin
November 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कानपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक कोचिंग संस्थान के दो प्रमुख शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष पुरानी इस घटना के लिए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शिक्षकों में से एक ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर कथित तौर पर छह महीने से अधिक समय तक लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों की पहचान जीव विज्ञान के शिक्षक साहिल सिद्दीकी और रसायन विज्ञान के शिक्षक विकास पोरवाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 में हुई इस घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (अपराध के इरादे से किसी को जहर या नशीला पदार्थ देना), 376 (दो) एन (एक ही महिला के साथ बार-बार बलात्कार करना), 344 (दस या उससे अधिक दिनों तक गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली पीड़िता काकादेव इलाके में एक कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए लगभग एक साल से छात्रावास में रह रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडेय ने बताया कि घटना दिसंबर 2022 में हुई थी और लड़की द्वारा कल्याणपुर पुलिस को तहरीर देने के बाद शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 में साहिल सिद्दीकी ने उसे कल्याणपुर के मकड़ी-खेड़ा में अपने दोस्त के फ्लैट पर अन्य विद्यार्थियों के साथ नया साल मनाने के लिए बुलाया और जब वह फ्लैट पर पहुंची तो उसने पाया कि वहां केवल साहिल सिद्दीकी ही था। पीड़िता ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पदार्थ पिलाया गया और साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तब से साहिल सिद्दीकी ने छह महीने से अधिक समय तक उसे अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद कोचिंग के एक अन्य शिक्षक विकास पोरवाल ने भी उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी मां को कानपुर पहुंचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में लड़की ने इस घटना के बारे में पुलिस से संपर्क करने में संकोच किया लेकिन यूट्यूब पर घटना से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया।

Tags: दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म
Previous Post

हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Next Post

हिमाचल में गर्मायी समोसा राजनीति, भाजपा विधायक ने सुक्खू के लिए 11 समोसे दिए ऑनलाइन आर्डर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
Next Post

हिमाचल में गर्मायी समोसा राजनीति, भाजपा विधायक ने सुक्खू के लिए 11 समोसे दिए ऑनलाइन आर्डर

Recent Posts

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान...

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group