Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेठी में गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए करेंगे पदयात्रा

admin by admin
November 9, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अमेठी में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी। राकेश प्रताप सिंह तीसरी बार गौरीगंज से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे।

राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को विधायक अपने साथियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मुसाफिरखाना, 12 नवंबर को मिल्कीपुर और 13 नवंबर को अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में यात्रा रुकेगी और 14 नवंबर को दर्शन के बाद बस द्धारा गौरीगंज के लिए यात्रा वापस आयेगी।

उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को सुबह नौ बजे रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज से पदयात्रा शुरू होगी।

सपा विधायक सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारों और सभी राम भक्तों को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण भेजा है। उन्हें भरोसा है कि इस यात्रा में 15000 से अधिक राम भक्त उनके साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधायक सिंह ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को सामूहिक रूप से अयोध्या के दर्शन का प्रस्ताव रखा था लेकिन दूसरे ही दिन उनकी पार्टी के हाईकमान ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ अयोध्या जाने से मना किया था।

सिंह ने कहा कि उसी समय उन्होंने यह संकल्प लिया था कि वह अपनी जन्म भूमि से पैदल प्रभु राम लाल का दर्शन करने जाएंगे। सिंह ने पदयात्रा के उद्देशय के बारे में बताया कि सनातन को मजबूत करना, सनातन का प्रचार प्रसार उनका मकसद है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देशय ऐसे लोगों को भी जवाब देना है, जो हमारे हिंदू देवी देवताओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें गाली देते हैं, राम चरित मानस पर सवाल उठाते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं। सिंह ने दावा किया कि उनकी यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है और सरकार व प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और सरकार ने कड़े इंतजाम किये है।

Tags: अयोध्या के लिए करेंगे पदयात्रा
Previous Post

बिजनौर में छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा

Next Post

हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Related Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन
अयोध्या

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
Next Post

हावड़ा के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

Recent Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group