Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Donald Trump or Kamala Harris? जानिए अमेरिकी चुनाव जीतने के लिए दोनों को क्या करना होगा

admin by admin
November 4, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश, राजनीति
0

अमेरिका में चुनाव की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति पद की दौड़ में गतिरोध बना हुआ है। पूरे देश में और नतीजों को प्रभावित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण सभी राज्यों (स्विंग स्टेट) -औद्योगिक मध्यपश्चिम में पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन; पश्चिम में नेवादा और एरिजोना; और दक्षिण में जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना – में मतदान में मुकाबला असाधारण रूप से करीबी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना के अंतिम सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सभी ‘स्विंग’ राज्यों में रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहुत कम अंतर से आगे चल रही हैं या लगभग बराबरी पर हैं। अपवाद एरिजोना है, जहां ट्रंप कुछ प्रतिशत अंकों से आगे हैं।

जीत के लिहाज से हालांकि कोई स्पष्ट पसंद अभी नजर नहीं आ रही, लेकिन कई महत्वपूर्ण कारक हैं जो चुनाव के दिन मतदाताओं के फैसले को प्रभावित करेंगे। इन बातों पर नजर रखनी चाहिए।

ट्रंप के खिलाफ होते रिपब्लिकन

राष्ट्रव्यापी मतदान में ट्रंप की लोकप्रियता 43 प्रतिशत के आसपास अटकी हुई है। पिछले दो राष्ट्रपति चुनावों में, उन्हें राष्ट्रीय लोकप्रिय वोट का 50 प्रतिशत हिस्सा नहीं मिल पाया था। राष्ट्रपति के रूप में, उन्होंने कभी 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल नहीं किये और पद छोड़ने के बाद से भी वे कभी भी 50 प्रतिशत (मत) से ऊपर नहीं गए।

इसका अर्थ यह है कि उनके समर्थन की सीमा समाप्त हो गई है और मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वोट जीतने की उनकी संभावना बहुत कम है।

यह रिपब्लिकन प्राइमरी के नामांकन में भी नजर आया। उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली और कई अन्य को हराया लेकिन इनमें से अधिकतर प्राइमरी में 15-20 प्रतिशत रिपब्लिकन ने ट्रंप के लिये मतदान नहीं किया।

ऐसे में हो सकता है कि मंगलवार को होने वाले चुनाव में कई रिपब्लिकन ट्रंप के लिये वोट करने के लिये न पहुंचें। अन्य लोग अपना समर्थन हैरिस को देंगे। वास्तव में, एक पार्टी के सदस्यों द्वारा दूसरे पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए समर्थकों में इतनी वृद्धि पहले कभी नहीं हुई थी।

उनकी अनुकूलता रेटिंग ट्रंप से ज्यादा है, जो लगभग 46 प्रतिशत है। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार 50 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के जितना करीब होगा, चुनाव जीतने की उसकी संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

यह अर्थव्यवस्था से जुड़ा है, नासमझ

यह वह समय है जिसके बारे में कहा जा सकता है कि देश का मूड भी खराब है। चुनावों में एक सवाल पूछा जाता है : क्या देश सही रास्ते पर है या गलत दिशा में जा रहा है? 60-70 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना ​​है कि देश गलत रास्ते पर है।

यह इस बात का संकेत है कि यह चुनाव बदलाव के बारे में है। ऐतिहासिक रूप से, यह भावना व्हाइट हाउस में बैठे व्यक्ति के पक्ष में नहीं रही है। बाइडन के उपराष्ट्रपति के रूप में, हैरिस सीधे इस प्रतिकूल परिस्थिति का सामना कर रही हैं।

इस चुनाव में चार मुख्य मुद्दे हैं। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है आम आदमी की जेब का मुद्दा: घरेलू बजट, जीवन-यापन की बढ़ती लागत और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा को लेकर मतदाताओं की चिंताएं।

घर खर्च से लेकर ईंधन के दामों तक में पिछले चार वर्षों के दौरान वृद्धि हुई है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर ‘स्विंग’ राज्यों के मतदाता मानते हैं कि ट्रंप इस मुद्दे से निपटने में ज्यादा बेहतर हैं और उन्हें इस पर करीब 15 प्रतिशत की बढ़त है।

आव्रजन एक और महत्वपूर्ण मुद्दा है। मतदाता मानते हैं कि आव्रजकों के मुद्दों से निपटने के लिये ट्रंप सबसे उपयुक्त हैं।

महिला समर्थकों की वृद्धि

गर्भपात अधिकार और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं तीसरा प्रमुख मुद्दा है। अमेरिका भर में अनेक महिलाएं सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले से स्तब्ध हैं, जिसमें गर्भपात के उनके लंबे समय से चले आ रहे संवैधानिक अधिकार को छीन लिया गया है। अब इस पर नीतियों का निर्धारण राज्य स्तर पर हो रहा है। हैरिस को इन मुद्दों की ‘चैंपियन’ के रूप में देखा जाता है। कई सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मतदाता प्रजनन अधिकारों के मामले में ट्रंप की तुलना में उन पर अधिक भरोसा करते हैं, वह भी बड़े अंतर से।

अमेरिकी लोकतंत्र का भविष्य

अमेरिकी लोकतंत्र का भविष्य मतदाताओं के सामने चौथा प्रमुख मुद्दा है। एक नये सर्वेक्षण में आधे से ज्यादा मतदाता ट्रंप को अमेरिकी लोकतंत्र के लिये खतरे के तौर पर देखते हैं।

हैरिस ने बाजी पलटने, विभाजन को दूर करने और रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स को फिर से एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।

तो जीतने कौन जा रहा है? ट्रंप की टीम को सभी सर्वेक्षणों में जीत मिलती दिख रही है।

हैरिस के अभियान ने सप्ताहांत में यह भी संकेत दिया कि देर से निर्णय लेने वाले मतदाता, और विशेष रूप से महिलाएं, दोहरे अंकों के अंतर से उनका रास्ता बना रही हैं। डेमोक्रेट्स के बीच यह भावना है कि अभियान के समापन के साथ हैरिस (की लोकप्रियता) अब चरम पर हैं।

अंतिम विश्लेषण

यदि हैरिस जीतती हैं, तो ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन्होंने मतदाताओं के साथ समझौता सफलतापूर्वक कर लिया है और चुनाव को ट्रंप के लिए जनमत संग्रह बना दिया है – कुल मिलाकर आठ वर्षों के बाद देश उनसे तंग आ चुका है।

यदि ट्रंप जीतते हैं, तो इसका अर्थ यह होगा कि मतदाताओं ने मुद्रास्फीति और घरेलू जीवन-यापन की लागत को नियंत्रित करने के लिए उन पर भरोसा किया है, साथ ही वे अनियंत्रित आव्रजन और अपराध को भी नियंत्रित करने में (उनके दावों पर) विश्वास करते हैं।

Tags: अमेरिकी चुनाव जीतने के लिए दोनों
Previous Post

आगरा में भारत का लड़ाकू विमान क्रैश; दोनों पायलट ने कूदकर बचाई जान

Next Post

विमान हादसे में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल की मौत

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
Next Post

विमान हादसे में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल की मौत

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group