आगरा में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान बीच उड़ान में आग लगने के बाद सोनगरा गाँव के पास एक खाली खेत में क्रैश हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि, मिग-29 लड़ाकू विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और एक सैन्य अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, जब यह हादसे का शिकार हुआ। बीच सफर में आग लगने के बाद पायलट ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है, और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
VIDEO | Indian Air Force's MiG-29 fighter jet, which took off from Adampur in Punjab, crashes near Agra. The pilot and co-pilot ejected safely from the plane. Details awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KFOHIUHSFK— Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2024


