अयोध्या, दीपोत्सव कवरेज करने आई देश विदेश और स्थानीय मीडिया को राम कथा संग्रहालय मीडिया सेंटर में पत्रकारों को पुरानी बासी, सड़ी हुई सब्जियां के लंच पैकेट के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने स्वागत किया।
पत्रकारों के विरोध के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने के लिए सैंपल लिया।
सूत्र ने बताया जेम पोर्टल से विभाग द्वारा मैचिंग कराकर टेंडर में भारी कमीशन लिया जा रहा है, इसलिए गुणवत्ता नही मिल रही है। अगर केंद की सीबीआई द्वारा जाँच की गई तो, विभागों में करोडो का घोटाला किया गया है।








