Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया में पुलिस अभिरक्षा से फरार महिला गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी किये गये निलंबित

admin by admin
October 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बलिया जिले के सुखपुरा थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस की अभिरक्षा से फरार एक महिला आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में छह पुलिसकर्मियों और तीन होमगार्ड के सिपाही सहित दस लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस ने रविवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में अवैध शराब बनाने के मामले में ज्ञान्ति देवी, ओम प्रकाश कश्यप, रूनी देवी, लाल मुनि देवी, देव रजिया देवी और मनोज कश्यप को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 274 और 275 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 60 (2) में मुकदमा दर्ज हुआ।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने सोमवार को बताया कि पुलिस न्यायालय में पेश कराने के पहले बेरूआरबारी के सरकारी अस्पताल में सभी आरोपियों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए सरकारी वाहन से ले जा रही थी कि रास्ते में ज्ञान्ति देवी (35) वाहन से कूदकर फरार हो गई। पुलिस दल में आठ पुलिस कर्मी थे।

इस मामले में सुखपुरा थाने में सोमवार को निरीक्षक (अपराध) केशव प्रसाद द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस आरक्षी गण अजीत कुमार, विपिन सिंह, अनन्त कुमार, सुमन पाल, तबस्सुम बानो और कविता चौहान के साथ ही होमगार्ड के जवान दीना नाथ यादव , हरिनाथ और अरविंद यादव एवं ज्ञान्ति देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 261 और 262 में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल अजीत कुमार, विपिन सिंह, अनन्त कुमार, सुमन पाल, तबस्सुम बानो और कविता चौहान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर इनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने सोमवार शाम बताया कि पुलिस ने फरार ज्ञान्ति देवी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: महिला गिरफ्तार
Previous Post

हापुड़ में सर्पदंश से महिला व उसके दो बच्चों समेत तीन की मौत

Next Post

बहराइच हिंसा: अब तक 104 लोग गिरफ्तार, ध्वस्तीकरण नोटिस पाने वालों को अदालत से राहत की उम्मीद

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

बहराइच हिंसा: अब तक 104 लोग गिरफ्तार, ध्वस्तीकरण नोटिस पाने वालों को अदालत से राहत की उम्मीद

Recent Posts

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group