Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Karva Chauth 2024: शुभ संयोगों के बीच करवा चौथ का व्रत आज, जानिए मुहूर्त

admin by admin
October 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

हर साल सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। महिलाएं पति की लंबी आयु, बेहतर जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ पर निर्जला व्रत करती हैं। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन व्रत रखते हुए रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन-पूजन करते हुए अपना व्रत खोलती हैं।

वहीं सू्र्योदय से इस व्रत की शुरूआत होती है। वहीं सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। फिर रात में करवा माता और गणेश जी की पूजा कर कथा सुनी जाती है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06.46 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 04.16 बजे तक रहेगी। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

सरगी

बता दें कि करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले महिलाएं स्नान आदि कर व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर सास द्वारा दी गई सरगी खाई जाती है। सरगी में फल, सैवई, मिठाई, पूड़ी और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। इस साल आज यानी की 20 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत किया जा रहा है। 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04:30 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त 2024

इस व्रत में महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत करते हुए शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा माता, पार्वती मां, भगवान शिव और गणेश जी का विधि-विधान से पूजन करती हैं। इस बार करवा चौथ के मौके पर रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बना हुआ है। करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 मिनट लेकर शाम को 06:54 मिनट तक रहेगा।

चंद्रोदय का समय

इस दिन चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। चंद्रमा मन को शीतलता देने के अलावा लंबी आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। चंद्र देव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और अच्छा रहता है। करवा चौथ के मौके पर चांद के निकलने का समय शाम 07:53 मिनट रहेगा।

पूजा विधि

करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु और खुशहाल दांपत्य जीवन का महापर्व है। इस दिन महिलाएं करवा माता और चंद्र देव की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन करवा माता, पार्वती मां, भगवान शिव, गणेश जी और चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा कर करवा व्रत की कथा सुनी जाती है।

करवा चौथ की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर इस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे। फिर एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांधें। इसके बाद मिट्टी के करवा में जल भरकर ढक्कन में शक्कर भर दें। फिर उसके ऊपर दक्षिणा रखें और रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं। अब इसके बाद धूप-दीप, अक्षत और पुष्प चढ़ाएं और भगवान की पूजा करें। अब चौथ माता की कथा पढ़ें या सुनें। वहीं रात में चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लें।

करवा चौथ 2024 पूजा मंत्र

गणेश पूजन मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
शिव पूजन मंत्र: ओम नम: शिवाय
कार्तिकेय जी का मंत्र: ॐ षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात।
देवी पार्वती पूजन मंत्र: देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्। सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।

Tags: जानिए मुहूर्तव्रत आज
Previous Post

रायबरेली में आभूषण कारोबारी का अपहरण कर हत्या, शव बरामद

Next Post

Netanyahu के आवास पर ड्रोन से हमला, प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा- मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

Netanyahu के आवास पर ड्रोन से हमला, प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा- मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group