Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की

admin by admin
October 18, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा में उसके सैनिकों ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है।सिनवार पिछले साल इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद हमास-इजराइल के बीच भीषण जंग शुरू हुई।

सिनवार इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल की ओर से जारी सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में सबसे ऊपर था, और उसकी हत्या से आतंकवादी समूह को एक बड़ा झटका लगा है। हमास की ओर से सिनवार की मौत की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई।

इजराइल की सेना ने डीएनए और अन्य जांच के बाद सिनवार की मौत की पुष्टि की। सेना ने बताया कि सिनवार का शव बुधवार को गाजा में सैन्य अभियान के दौरान मारे गए तीन आतंकवादियों में शामिल था।

इजराइल के विदेश मंत्री कैट्ज ने सिनवार के मारे जाने को ‘‘इजराइली सेना के लिए एक सैन्य और नैतिक उपलब्धि’’ बताया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सिनवार की हत्या से बंधकों को तुरंत रिहा कराए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था और इजराइल ने गाजा में अपने जवाबी अभियान की शुरुआत से ही उसे खत्म करने का संकल्प ले रखा था। पूरे युद्ध के दौरान, सिनवार सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आया।

सिनवार वर्षों से गाजा पट्टी के अंदर हमास का शीर्ष नेता रहा, जो इसकी सैन्य शाखा का गठन करते हुए इससे निकटता से जुड़ा हुआ था।

इजराइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिनवार किसी योजनाबद्ध लक्षित हवाई हमले में नहीं, बल्कि जमीनी लड़ाई में मारा गया।

This is how Yahya Sinwar, the Hamxs chief who orchestrated the October 7th attack, looked after he was ended by the IDF.

Justice served. pic.twitter.com/6XHdOIMSl6

— Open Source Intel (@Osint613) October 17, 2024

इजराइली न्यूज साइट ‘एन12’ की खबर के मुताबिक सिनवार बुधवार को हुई लड़ाई में मारा गया। खबर में कहा गया कि सैनिकों ने एक इमारत में आतंकवादियों के एक समूह का पीछा किया, फिर टैंक से हमला किया, जिससे इमारत ढह गई। जब सैनिकों ने शव बाहर निकाले, तो उन्होंने देखा कि उनमें से एक सिनवार जैसा दिख रहा था।

सिनवार 1980 के दशक के अंत से 2011 तक इजराइल की कैद में था और इस दौरान उसका मस्तिष्क कैंसर का उपचार हुआ, जिससे इजराइली अधिकारियों के पास उसका व्यापक चिकित्सा रिकॉर्ड पहुंच गया।

जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था। इजराइल ने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ को भी हवाई हमले में मारने का दावा किया है, लेकिन समूह ने कहा है कि वह बच गया।

इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर एक सप्ताह से अधिक समय से हवाई और जमीनी हमला जारी रखा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विस्थापित फलस्तीनी शरणार्थियों ने जिस स्कूल में शरण ले रखी थी, वहां इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थानीय आपातकालीन इकाई के प्रमुख फरेस अबू हमजा ने कहा कि हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कमाल अदवान अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर हमास और इस्लामिक जिहाद द्वारा संचालित कमांड सेंटर को निशाना बनाया, जहां आतंकी छिपे हुए थे।

इजराइल ने गाजा में विस्थापित लोगों को शरण देने वाले अस्थाई शिविरों और स्कूलों पर कई बार हमले किए हैं। इजराइली सेना का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने का प्रयास करती है।

Tags: याह्या सिनवार के मारे
Previous Post

कोटा में उत्तर प्रदेश निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Next Post

जयपुर के मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला, 10 घायल

Related Posts

देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

जयपुर के मंदिर में खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमला, 10 घायल

Recent Posts

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक विधेयक ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग...

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़, देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक...

शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान खंभा गिरने से घायल हुए शिक्षामित्र की...

गोरखपुर: यूपी STF को बड़ी कामयाबी, मध्यप्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने के आरोप में पांच तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group