Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीईसी ने ईवीएम से छेड़छाड़ और अलग-अलग क्षमता की बैटरी के आरोपों को खारिज किया

admin by admin
October 16, 2024
in देश, राजनीति
0

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने हरियाणा की कुछ विधानसभा सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कथित छेड़छाड़ के कांग्रेस नेताओं के दावों को मंगलवार को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि अलग-अलग बैटरी क्षमता वाली ईवीएम ने अलग-अलग नतीजे दिए।

बैटरी की क्षमता से नतीजों पर पड़ने वाले असर के मुद्दे का जिक्र करते हुए सीईसी ने कहा कि पहले भी हैकिंग के आरोप लगाए गए थे, लेकिन यह मामला पहली बार सामने आया है। कुमार ने कहा, ‘‘अब हम सोच रहे हैं कि आगे क्या आएगा, हम नहीं जानते। लेकिन निश्चित रूप से कुछ नया सामने आएगा।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम की बैटरी कैलकुलेटर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी की तरह ही ‘‘एकल-इस्तेमाल वाली’’ प्रकृति की होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सेलफोन की बैटरी की तरह रिचार्ज नहीं किया जा सकता…उनका एक जीवनकाल होता है।’’

उन्होंने कहा कि मतदान की तारीख से लगभग छह दिन पहले ईवीएम चालू कर दी जाती हैं और उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न लोड कर दिए जाते हैं तथा एक नयी बैटरी लगा दी जाती है, जिस पर उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंट के हस्ताक्षर होते हैं।

मशीन की विश्वसनीयता और बैटरी को लेकर जताई गई चिंताओं के बारे में पूछे गए कई सवालों पर कुमार ने कहा, ‘‘ईवीएम तो छोड़िए, यहां तक ​​कि बैटरी पर भी उम्मीदवारों के हस्ताक्षर होते हैं। हमें भी इस नियम के बारे में जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह बहुत पहले बनाया गया था। अब इससे हमें मदद मिल रही है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि लोग पूछते हैं कि अगर पेजर का इस्तेमाल किसी देश में धमाकों के लिए किया जा सकता है, तो ईवीएम को हैक क्यों नहीं किया जा सकता। सीईसी ने कहा, ‘‘पेजर (नेटवर्क से) जुड़े होते हैं, ईवीएम नहीं।’’

हिजबुल्ला और लेबनान के अधिकारियों को बेचे गए पेजर में हाल में विस्फोट हुए थे, जिसके बाद यह दावा किया गया कि उनकी बैटरी में छेड़छाड़ कर इसे अंजाम दिया गया।

सीईसी कुमार ने कहा कि हरियाणा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में ईवीएम के बारे में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक शिकायत का विस्तृत जवाब देंगे और अपना जवाब सार्वजनिक करेंगे।‘‘ उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग सभी हितधारकों को संतुष्ट करने के लिए ‘एफएक्यू’ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) जारी करेगा।

पिछले सप्ताह कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें मिलीं तथा जिन ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस उम्मीदवारों की हार हुई है, लेकिन जिनकी बैटरी 60-70 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस की जीत हुई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘क्या आप इस षड्यंत्र को समझ गये हैं? जहां 99 प्रतिशत बैटरी होती है वहां भाजपा जीतती है और जहां 60-70 प्रतिशत बैटरी है वहां कांग्रेस जीतती है। यह षड्यंत्र नहीं है तो और क्या है।’’

कुमार ने कहा कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में बैटरी का इस्तेमाल होता है। इसे चालू करने के दिन उम्मीदवारों की मौजूदगी में कंट्रोल यूनिट में नयी बैटरी डाली जाती है और उसे सील कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में बैटरी 7.5 से 8 वोल्ट के बीच वोल्टेज देती है। इसलिए, वोल्टेज 7.4 से ऊपर होने पर बैटरी की क्षमता 99 प्रतिशत दिखाई जाती है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि ईवीएम के इस्तेमाल से इसकी बैटरी की क्षमता और इसके परिणामस्वरूप वोल्टेज कम हो जाता है। जैसे ही वोल्टेज 7.4 से नीचे चला जाता है, बैटरी की क्षमता 98 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित होती है। बैटरी में 5.8 वोल्ट से ज़्यादा होने पर कंट्रोल यूनिट काम करना जारी रखती है। ऐसा तब होता है जब बैटरी की क्षमता 10 प्रतिशत से ज़्यादा रह जाती है और कंट्रोल यूनिट डिस्प्ले पर बैटरी बदलने की चेतावनी दिखाई देती है।

यह उस संकेत के समान है जो किसी वाहन में तब प्रदर्शित होता है जब इंजन बहुत कम बचे ईंधन पर चल रहा होता है। मतगणना के दिन बैटरी की शेष क्षमता कंट्रोल यूनिट पर किए गए ‘मॉक मतदान’, वास्तविक मतदान और बैटरी के प्रारंभिक वोल्टेज (8 से 7.5 वोल्ट) पर निर्भर करती है।

Tags: क्षमता की बैटरी के आरोपों
Previous Post

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

Next Post

गाजियाबाद: रसोई के बर्तन में पेशाब करने का Video वायरल; आरोपी महिला हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
Next Post

गाजियाबाद: रसोई के बर्तन में पेशाब करने का Video वायरल; आरोपी महिला हिरासत में

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group