Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : बहराइच के फरार संदिग्ध ने सोशल मीडिया पर लिखा, यार तेरा गैंगस्टर है जानी

admin by admin
October 14, 2024
in देश
0

लखनऊ, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के फरार संदिग्ध शिव कुमार गौतम ने शान दिखाने के मकसद से खुद को ‘गैंगस्टर’ बताते हुए सोशल मीडिया पर हाल में ही पोस्ट करना शुरू किया था।

गौतम ने 24 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा था, “यार तेरा गैंगस्टर है जानी। फोटो में दिख रहा है कि वह मोटरसाइकिल पर सवार है। पोस्ट के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज रहा है।

गौतम उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कहा कि गांव में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में कबाड़ की एक दुकान पर काम करता है।

आठ जुलाई को गौतम ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “शरीफ बाप है# हम नहीं।” उसने 26 मई को एक वीडियो साझा किया था, जिसके बैकग्राउंड में ‘केजीएफ’ का संगीत और चर्चित डायलॉग “ताकतवर लोग पॉवरफुल जगह से आते हैं” बज रहा था। गौरतलब है कि ‘केजीएफ’ के लीड किरदार की मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया था कि वह जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर।

दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम पर गौतम को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या में रातोंरात जबरदस्त इजाफा हुआ है। रविवार को साइट पर 299 लोग उसे फॉलो करते थे। सोमवार को उसके फॉलोअर की संख्या बढ़कर 504 हो गई।

गौतम की मां सुमन ने पुलिस के इस दावे पर आश्चर्य और अविश्वास जताया कि उसका बेटा मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में 12 अक्टूबर की रात को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दिकी की सनसनीखेज हत्या में शामिल था। सुमन ने मीडिया को बताया कि उसका बेटा होली पर उससे मिलने के लिए आखिरी बार गंडारा गांव आया था। उसने दावा किया कि गौतम अप्रैल के पहले हफ्ते में वापस पुणे चला गया था।

गौतम ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट चार अगस्त को किया था। उसने साइट पर अपनी एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह मोटरसाइकिल पर सवार दिख रहा था। 10 अप्रैल को गौतम ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक गोदाम में काम करते हुए और ऑर्डर पैक करते हुए नजर आ रहा था। उसने लिखा था, “यह काम करते हैं हम ऑर्डर तैयार करने का।”

गौतम के अन्य पोस्ट में ज्यादातर दिल टूटने से संबंधित थे। एक पोस्ट में उसने धर्म पर गर्व होने की बात लिखी थी। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 मई, 2023 से लेकर इस साल चार अगस्त तक कुल 33 पोस्ट साझा किए।

गौतम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ब्रज भूषण शरण सिंह और उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह समेत 49 लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो कर रखे हैं।

मुंबई पुलिस ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।शनिवार शाम को मुंबई पुलिस ने पुणे से 28 वर्षीय सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया और कहा कि प्रवीण के भाई शुभम लोनकर की तलाश जारी है।

रविवार को अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवीण और शुभम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो कथित शूटर-धर्मराज राजेश कश्यप और शिव कुमार गौतम को बाबा सिद्दिकी की हत्या का काम सौंपा था।

अधिकारी ने कहा कि गौतम अभी फरार है, जबकि पुलिस ने कश्यप और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान हरियाणा के मूल निवासी गुरमेल बलजीत सिंह के रूप में हुई है।

Tags: यार तेरा गैंगस्टर है जानी
Previous Post

बहराइच जिले के गांव में हिंसा के बाद तनाव, गृह सचिव सहित शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर

Next Post

बीएनएस कानून में आईपीसी की धारा 377 के समान प्रावधान बाहर करने के खिलाफ याचिका खारिज

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

बीएनएस कानून में आईपीसी की धारा 377 के समान प्रावधान बाहर करने के खिलाफ याचिका खारिज

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group