Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रेड्डी और रिंकू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने बांग्लादेश को रौंदा

admin by admin
October 10, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, नीतिश कुमार रेड्डी (74 रन और दो विकेट) के हरफनमौला खेल और रिंकू सिंह (53) के साथ चौथे विकेट के लिए 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी से भारत ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मैच में बुधवार को बांग्लादेश को यहां 86 रन से शिकस्त देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

इक्कीस साल के रेड्डी ने 34 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े जबकि रिंकू ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया।भारत ने श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जायेगा।बांग्लादेश के लिए इस प्रारूप में अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रहे महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया। उन्होंने 39 गेंद की पारी में तीन छक्के लगाये

बल्ले से कमाल करने के बाद रेड्डी ने दो विकेट भी चटकाये। वरुण चक्रवर्ती को भी दो सफलता मिली। रेड्डी और रिंकू के अलावा हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में 32 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिये। तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए परवेज हुसैन इमोन (12 गेंद में 16 रन) ने अर्शदीप के पहले ओवर में तीन चौके जड़ आक्रामक शुरुआती की लेकन इस गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में उन्हें बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलायी।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो (सात गेंद में 11 रन) ने लगातार दो चौके के साथ हाथ खोला। लिटन दास ने रेड्डी के खिलाफ चौथे ओवर में बांग्लादेश की पारी का पहला छक्का लगाया।

वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में शंटो लांगऑन पर खड़े हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने लिटन (11 गेंद में 14 रन) को बोल्ड किया। पावरप्ले में बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 43 रन था।

अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आये तौहिद हृदोय ( छह गेंद में दो रन) को अभिषेक शर्मा ने बोल्ड किया।

बढ़ती रन गति को कम करने के लिए महमुदुल्लाह ने 11वें ओवर में रियान पराग का स्वागत छक्के से किया लेकिन इस हरफनमौला ने ओवर की आखिरी गेंद पर मिराज (16 गेंद में 16 रन) को पवेलियन की राह दिखा दी।

मयंक यादव ने जाकेर अली की दो गेंद में एक रन की पारी को वॉशिंगटन के हाथों कैच कराकर की। पंड्या ने चक्रवर्ती की गेंद पर शानदार कैच लपककर रिशाद (10 गेंद में नौ) की पारी को खत्म किया।

महमुदुल्लाह ने 15वें ओवर में मयंक के खिलाफ छक्का लगाकर बांग्लादेश के रनों का शतक पूरा करने के बाद चक्रवर्ती की गेंद को भी दर्शकों के पास भेजा। अठारहवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये रेड्डी ने तंजिम हसन को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना पहला विकेट लेने के बाद महमुदुल्लाह को चलता किया।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर संजू सैमसन (सात गेंद में 10 रन) ने मिराज के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके जड़े तो वहीं अभिषेक शर्मा (11 गेंद में 15 रन) ने पहले ओवर को अंत चौके से किया। सैमसन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाये और तस्कीन की गेंद पर नजमुल हसन शंटो को कैच थमा बैठे।

अभिषेक तंजिम के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके लगाने के बाद बोल्ड हो गये। कप्तान सूर्यकुमार यादव (आठ) के छठे ओवर में मुस्तफिजूर की गेंद पर आउट होने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गयी थी लेकिन क्रीज पर आये रिंकू सिंह ने इस ओवर में चौका जड़ा जिससे पावर प्ले में भारत का स्कोर दो विकेट पर 45 रन हो गया।

रिंकू ने आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये रिशाद के खिलाफ मैच का पहला छक्का जड़ा तो वहीं रेड्डी ने महमुदुल्लाह के खिलाफ फ्री-हिट का फायदा उठाते हुए गेंद को दर्शकों के पास भेजा।

भारतीय टीम ने 10वें ओवर से 24 रन बटोर कर शतक पूरा किया। रिशाद के इस ओवर में रेड्डी ने दो वहीं रिंकू ने एक छक्का लगाया।

रेड्डी ने तस्कीन के खिलाफ चौका लगाने के बाद एक रन के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। इस युवा बल्लेबाज ने 13वें ओवर में मिराज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका लगाकर रिंकू सिंह के साथ 45 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। टीम ने इस ओवर से 26 रन बटोरे।

वह मुस्तफिजूर की गेंद पर मिराज को कैच देकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने से हालांकि भारतीय रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि पंड्या ने क्रीज पर आते ही रिशाद के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ दिया।

रिंकू ने तंजिम के खिलाफ 16वें ओवर में दो चौके और एक छक्का के साथ 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह तस्कीन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर खड़े जाकेर अली के हाथों लपके गये।

रियान पराग (छह गेंद में 15 रन) ने भी 19वें ओवर में तंजिम के खिलाफ दो छक्के जड़ने के बाद पवेलियन लौटे तो वहीं रिशान ने अंतिम ओवर में पंड्या को चलता किया। इस ओवर में अर्शदीप के छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 220 तक पहुंचा दिया।

Tags: भारत ने बांग्लादेश को रौंदा
Previous Post

उत्तराखंड : आईटीडीए के सर्वर पर साइबर हमला, हैकर ने मांगी फिरौती

Next Post

नवरात्रि की अष्टमी: विधि विधान से करें मां महागौरी का पूजन, इन मंत्रों के जाप से होगी मनोकामना पूर्ण

Related Posts

देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
Next Post

नवरात्रि की अष्टमी: विधि विधान से करें मां महागौरी का पूजन, इन मंत्रों के जाप से होगी मनोकामना पूर्ण

Recent Posts

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group