Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड : आईटीडीए के सर्वर पर साइबर हमला, हैकर ने मांगी फिरौती

admin by admin
October 10, 2024
in देश
0

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस ने राज्य सरकार की सूचना प्रोद्यौगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के सर्वर पर साइबर हमला कर फिरौती मांगने के आरोप में एक अज्ञात हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि घटना के संबंध में देहरादून स्थित साइबर अपराध पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4)(फिरौती मांगने) और सूचना प्रोद्यौगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अज्ञात हैकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हालांकि, भरणे ने बताया कि इस साइबर हमले में डेटा का कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि प्रभावित सरकारी वेबसाइट को आईटी विशेषज्ञों ने जल्दी ही बहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर हमले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने के आदेश भी दिए गए हैं।

भरणे ने बताया कि इस हमले के बारे में दो अक्टूबर की दोपहर को उस समय पता चला, जब एक तकनीकी टीम अपराध और अपराध ट्रेकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस) से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कर रही थी।

भरणे के मुताबिक, जब आईटीडीए को इस बारे में सूचित किया गया, तो हैकिंग से संबंधित एक संदेश उसके सर्वर के हरेक फोल्डर में दिखने लगा, जिसमें आरोपी ने उससे संपर्क करने के लिए ईमेल आईडी दे रखी थी और फिरौती के भुगतान के बाद डेटा सुरक्षित उपलब्ध कराने की बात कही थी।

भरणे ने बताया कि विशेष कार्यबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मौके पर जाकर विभिन्न डिजिटल लॉग, साक्ष्य संरक्षण प्रणाली और वायरस युक्त फाइल को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

भरणे ने बताया कि सर्वर में वायरस आने के तकनीकी कारणों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14सी, एनआईए, सीईआरटी-इन और एनसीआईआईपीसी जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में सहयोग कर रही हैं।

Tags: साइबर हमला
Previous Post

बम की अफवाह के बाद टूंडला में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही

Next Post

रेड्डी और रिंकू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने बांग्लादेश को रौंदा

Related Posts

देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
Next Post

रेड्डी और रिंकू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने बांग्लादेश को रौंदा

Recent Posts

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group