अयोध्या, शिव नारायण फोर्स, अयोध्या में श्रीराम दर्शन कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह एआरटीओ व विशिष्ट अतिथि महंत श्री अजय दास, राम सखी मंदिर, लक्ष्मण किला अयोध्या के हाथो हुआ।
इस अवसर पर कंपनी के रीजनल मैनेजर श्री ब्रह्म प्रकाश और कंपनी के एरिया सर्विस मैनेजर श्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कैंप के बारे में जानकारी देते हुये बताया इसमें कस्टमर को कंपनी के कुशल कारीगरों द्वारा उचित सुविधा प्रदान की जाएगी।

शिव नारायण फोर्स के डायरेक्टर राजकुमार यादव ने बताया कि शिव नारायण मोटर्स जिसमे स्कूल बस, यात्री बस, एंबुलेंस सभी प्रकार की गाड़ियों की सेल्स व सर्विस की सुविधा देने की प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रबंधक राजदेव यादव , टीम लीडर विजय बहादुर सिंह, कार्यशाला प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव व जंगबहादुर यादव, वर्कशॉप मैनेजर दिनेश व सीआरएम, सृष्टि यादव व सभी वर्कशॉप के कार्यकर्ता प्रदीप, मजहर, मोहित, आशीष सेवा देने में मौजूद रहे।



