अयोध्या, स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनएसएसओ (राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय) द्वारा साहबदीन राम सीताराम बालिका इंटर कॉलेज में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं के बीच स्वच्छता की भावना को मजबूत करना और उन्हें समाज में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में तैयार करना था। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संभव हो सकती है, यह विचार प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों तक पहुँचाया गया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ जैसे विषयों पर गहन विचार प्रकट किए। कई छात्रों ने अपने निबंधों में महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने की बात कही, तो कुछ ने स्वच्छता से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत अनुभवों और सुझावों को साझा किया।
इस आयोजन के दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर प्रेरणादायक बातें कहीं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को सुन्दर बनाती है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर करती है।
एनएसएसओ अयोध्या की प्रभारी महोदया श्रीमती प्रीती सिंह द्वारा यह भी बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से न केवल छात्रों की लेखन क्षमता का विकास होता है, बल्कि उनके अंदर सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी प्रबल होता है।
प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार, एनएसएसओ कार्यालय, अयोध्या द्वारा आयोजित इस निबंध लेखन प्रतियोगिता ने विद्यालय के छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छात्रों को एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एनएसएसओ कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारीगण मजूद रहे और बच्चो का उत्साहवर्धन किया।








