Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी : नाम और धर्म छिपाकर शादी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

admin by admin
September 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बाराबंकी जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने स्वयं को हिंदू बताकर एक युवती से प्रेम विवाह करने और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को अदालत के निर्देश पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी आरोपी मोहम्मद आजम जैदी को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करा रही है।

पुलिस के अनुसार, करीब 32 वर्षीय एक युवती ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में एक सप्ताह पूर्व अर्जी देकर आरोप लगाया था कि 2016 में कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आजम जैदी ने खुद को हिंदू बताकर उसे ‘‘प्रेमजाल में फंसाया’’ जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपना नाम अमन बताया था।

युवती ने आरोप लगाया कि उसे बाद में पता लगा कि उसका पति दूसरे समुदाय से संबंध रखता है और इसका विरोध करने पर आजम उसे बदनाम करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

सीजेएम सुधा सिंह ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड विधान की धाराओं 498ए (पत्नी के साथ क्रूरता), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 376 (दुष्कर्म) तथा 3/4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत आजम जैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अदालत के निर्देश पर पुलिस ने उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने तहरीर के हवाले से बताया कि आरोपी पीड़िता को धमकाकर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा और 2017 में युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। सिंह ने शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी व पुत्री का उत्पीड़न करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि युवती ने अंतत: सीजेएम अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती के अनुसार, 2017 में जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो युवक उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जल्द ही इस मामले में जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

Tags: शादी करने के आरोप में गिरफ्तार
Previous Post

बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी के रास्ते पर विवाद; हिंदू समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी

Next Post

Kolkata Rape Case में दरिंदगी की चौंकाने वाला खुलासा! सबूतों से हुई छेड़छाड़?

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

Kolkata Rape Case में दरिंदगी की चौंकाने वाला खुलासा! सबूतों से हुई छेड़छाड़?

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group